Tuesday, February, 10,2026

पूर्व CM गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखा पत्र

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण, बुनियादी ढांचे और लंबित विकास परियोजनाओं को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है। अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखे पत्र में आग्रह किया है कि सरकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनहित में इन परियोजनाओं को गति दें और बजट में इनके लिए उचित प्रावधान करें। गहलोत ने पत्र में लिखा है कि जोधपुर की सीवरेज व्यवस्था में सुधार के लिए प्रस्तावित 300 करोड़ रुपए की महत्वपूर्ण योजना जांच के नाम पर लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते शहर में जलभराव और गंदगी की समस्या गंभीर हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने रानीसर, पदमसर, गुलाबसागर और फतेहसागर जैसे ऐतिहासिक तालाबों के संरक्षण के लिए पूर्व में स्वीकृत राशि को तत्काल जारी करने की मांग की है।

अधूरी खेल परियोजनाएं पूरी करने की मांगः पूर्व मुख्यमंत्री ने युवाओं से जुड़ी परियोजनाओं को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित स्टेट स्पोर्ट्स आवासीय सेंटर में 3.8 करोड़ राशि की फाइल लंबित होने के कारण स्वीमिंग पूल और इंडोर हॉल का कार्य अब भी अधूरा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery