Monday, April, 27,2026

बंगाल में भाजपा के प्रवेश के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदारः गहलोत

जयपुर/कोलकाता: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कोलकाता प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ममता बनर्जी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर तीखे सियासी प्रहार किए। पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर आए गहलोत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के रुख का समर्थन करते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा के प्रवेश के लिए सीधे तौर पर ममता बनर्जी और उनकी सरकार की विफलताएं जिम्मेदार हैं।
गहलोत ने कहा कि पश्चिम बंगाल की संस्कृति और तहजीब देश के अन्य हिस्सों से अलग है, जहां कभी भाजपा के प्रवेश की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और घोटालों की खबरों ने जनता के बीच नकारात्मक प्रभाव डाला, जिससे भाजपा को राज्य में जगह बनाने का अवसर मिला।

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि इतनी समृद्ध संस्कृति वाले राज्य में भाजपा प्रवेश कर रही है तो इसके लिए सरकार की विफलताएं जिम्मेदार हैं। गहलोत ने कहा कि सरकार छोड़ने के दो साल बाद भी राजस्थान के हर घर में उनकी योजनाओं की चर्चा होती है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज, एमआरआई, सीटी स्कैन और दवाइयों की सुविधा दी गई। पचपदरा रिफाइनरी का 85 प्रतिशत कार्य उनके कार्यकाल में पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि राजस्थान मॉडल बंगाल और देशभर में लागू हो। गहलोत ने भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के जरिए लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery