Thursday, June, 26,2025

अपराध बढ़े, लोगों में डर, मुख्यमंत्री भरतपुर का नाम रोशन करें

जयपुर:  पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को भरतपुर रेलवे स्टेशन पर राज्य की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर तीखा हमला बोला। जयपुर से आगरा का ट्रेन में सफर कर रहे गहलोत ने भरतपुर में मीडिया से कहा कि भरतपुर के लोगों को अब अहसास हो रहा होगा कि उनका अपना घर का सदस्य मुख्यमंत्री बना है। अब देखना है कि वे कितना अच्छा काम करते हैं, जिससे पूरे प्रदेश में भरतपुर का नाम हो। उन्होंने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जमकर काम करें, लेकिन प्राथमिकताएं बदलें।

गहलोत रविवार को आगरा में पूर्व सांसद स्व. निहाल सिंह जैन की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित 'निहाल पुण्य स्मरण' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जयपुर से ट्रेन से आगरा पहुंचे। इस दौरान रास्ते में दौसा, भरतपुर, नदबई और खेरली रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन रुकी, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दौसा में सांसद मुरारीलाल मीणा और जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओढ़, जबकि भरतपुर में जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका अभिनंदन किया।

गहलोत ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

गहलोत ने भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बच्चियों के साथ दुष्कर्म, अपहरण और हत्या की घटनाएं रोज सामने आ रही है। आम लोग डर के साये में जी रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार चुप है। मुख्यमंत्री को इन घटनाओं को गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि जनता ने उनसे बड़ी उम्मीदें लगा रखी है। गहलोत ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जन सरोकारों से भटक गई है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। साथ ही, बिजली कटौती भी लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रही है।

फिर से शुरू हो 'प्रशासन शहरों के संग'

गहलोत ने अपने कार्यकाल में चलाए गए 'प्रशासन शहरों के संग' अभियान को फिर से शुरू करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए आम लोगों को जमीन के पट्टे, नामांतरण और अन्य नागरिक सेवाएं सुगमता से मिलती थीं। फिलहाल प्रदेश के कई जिलों में लोग परेशान हैं, उनके जमीनी दस्तावेज लंबित हैं और पट्टे नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अब अपनी प्राथमिकताएं बदलनी चाहिए। सरकार को लोगों की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए, न कि दिखावे की राजनीति पर।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery