Tuesday, April, 08,2025

पहली बार देश में तय समय पर नहीं हुई जनगणना

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाजपा पर लगातार हमलावर हो रहे है। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जनगणना मामले को लेकर गहलोत ने लिखा कि सोनिया गांधी ने भारत की करोड़ों गरीब जनता की मांग को संसद में उठाया। लेकिन यह समझ के परे है कि 2021 में प्रस्तावित जनगणना को कोविड का बहाना देकर स्थगित किया। अब चार साल बीत जाने के बाद भी जनगणना नहीं करवाई जा रही है। पूर्व सीएम ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि जनगणना तय समय पर नहीं हुई है। गहलोत ने मांग की है कि केन्द्र सरकार को जल्द से जल्द जनगणना शुरू करवानी चाहिए, जिससे नए आंकड़ों से अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

समय पर जनगणना नहीं होने से सरकारी योजनाओं खासकर खाद्य सुरक्षा योजना की प्लानिंग ठीक से नहीं हो पा रही है। 14 साल पुराने आंकड़ों से बनाई गई योजनाओं के कारण एक बड़ा वर्ग लाभान्वित नहीं हो पा रहा है। गहलोत ने उदाहरण देते हुए बताया कि 2011 में 14 साल का बच्चा आज 28 साल का युवा हो चुका है, परन्तु जनगणना नहीं होने से उसे खाद्य सुरक्षा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने केन्द्र सरकार से जल्द से जल्द जनगणना शुरू करवाने की मांग की है।

केवल थोथे गाल बजाती है भाजपा

गहलोत ने एक्स पर राज्य की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा और लिखा कि भाजपा केवल थोथे गाल बजाकर कानून व्यवस्था पर राग अलापती है परन्तु असलियत ये है कि राजस्थान में कोई भी बालिका या महिला सुरक्षित नहीं है। गहलोत बोले कि हमारी सरकार ने पशुपालकों के 2-2 पशुधन जैसे गाय-भैंस का बीमा करने के लिए कामधेनु पशु बीमा योजना शुरू की थी, जिसमें 40 हजार रुपए प्रति पशु का बीमा निशुल्क करवाया जाना था। इस योजना में सरकार ने 20 लाख पशुओं का लक्ष्य रखा था। यह योजना इतनी आकर्षक थी कि 80 लाख के करीब पशुओं के बीमा का पंजीकरण करवा दिया था। हमारी सरकार ने योजना का दायरा बढ़ाते हुए सभी पंजीकृत पशुओं को योजना के अंतर्गत कवर किया और सर्वे का काम शुरू किया। हालांकि आचार संहिता के कारण ये काम रुक गया और नई सरकार ने योजना को बंद कर दिया। अब भाजपा सरकार द्वारा लाई गई मंगला पशु बीमा योजना में पशुपालक दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। साथ ही, लॉटरी द्वारा चयन करने की प्रक्रिया भी अव्यवहारिक है। राज्य सरकार को इस योजना को सरल कर व्यवहारिक बनाना चाहिए, जिससे पशुपालकों को लाभ मिल सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery