Thursday, December, 04,2025

एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही BJP-RSS

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने गांधी परिवार की विश्वसनीयता पर जोर देते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने देश की आजादी के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया, फिर भी भाजपा और आरएसएस उनकी लोकप्रियता से घबराए हुए हैं। गहलोत ने नेशनल हेराल्ड केस को राजनीतिक बदले की साजिश बताते हुए जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

गहलोत ने कहा कि गांधी परिवार पिछले 35 साल से किसी सरकारी पद पर नहीं है, फिर भी पूरे कांग्रेस संगठन और कार्यकर्ताओं का विश्वास उसी परिवार में है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार ने आजादी की लड़ाई में आनंद भवन और स्वराज भवन दान कर दिए, नेहरू 10 साल जेल में रहे। इंदिरा और राजीव ने शहादत दी, उस परिवार की लोकप्रियता से भाजपा-आरएसएस हमेशा डरी रही है।

नेशनल हेराल्ड केस का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यह अखबार पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1938 में शुरू किया था और 2008 में आर्थिक कारणों से बंद हो गया था। कांग्रेस ने 2016 में इसे दोबारा शुरू किया, लेकिन तब से भाजपा इस मुद्दे को लेकर गांधी परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को कई दिनों तक बुलाकर पूछताछ करना इसी राजनीतिक द्वेष का हिस्सा है। गहलोत ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करते हुए दिल्ली पुलिस में दर्ज करवाई गई एफआईआर को राजनीतिक हथियार बनाया है। गहलोत के अनुसार, ईडी ने अप्रैल में चार्जशीट दाखिल करने के छह महीने बाद अचानक दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई, क्योंकि केंद्र सरकार को लग गया कि ईडी की चार्जशीट कमजोर है और उससे अदालत में उसका पक्ष साबित नहीं होगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery