Monday, August, 11,2025

लोकतंत्र को कमजोर कर रही BJP और RSS: गहलोत

जयपुर: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बुधवार को पीसीसी मुख्यालय में परसराम मदेरणा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर कहा कि जब उनका स्वास्थ्य ठीक था और उन्होंने हाल ही में 2027 तक कार्यकाल पूरा करने की बात कही थी, तो फिर अचानक इस्तीफा क्यों दिया? गहलोत ने इसे लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरे की घंटी बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस मिलकर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं और लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। संविधान की मूल भावना समाजवाद और धर्म निरपेक्षता को खत्म करने की साजिश की जा रही है।

तो लोकतंत्र कैसे बचेगा ?

गहलोत ने कहा कि बिहार में चुनाव आयोग दबाव में काम कर रहा है और लाखों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं। अगर स्वतंत्र संस्थाएं इस तरह दबाव में काम करेंगी तो फिर लोकतंत्र कैसे चलेगा? राहुल गांधी लगातार इस मामले में लोगों को आगाह कर रहे हैं। जनता को भी अब समझ में आना चाहिए कि देश में क्या हो रहा है? गहलोत ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं, लोकतंत्र के खतरे की बात करते हैं। लेकिन, लोकतंत्र को खत्म करने का काम यही कर रहे हैं। यही कारण है कि निकाय और पंचायती राज चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं।

गांधी वाटिका को लेकर CM को पत्र

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सेंट्रल पार्क स्थित गांधी वाटिका म्यूजियम की उपेक्षा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर चिंता जताई। 18 जुलाई को गहलोत ने म्यूजियम का दौरा किया था। गहलोत ने लिखा कि 80 करोड़ की लागत से बना यह म्यूजियम पर्यटकों की कमी, स्टाफ के अभाव और प्रचार न होने से उपेक्षित है। उन्होंने सुझाव दिया कि म्यूजियम का व्यापक प्रचार-प्रसार हो, इसे पर्यटन टिकटों में शामिल किया जाए, स्कूल भ्रमण में जोड़ा जाए, गांधीवादी गाइड्स नियुक्त हों, साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर हो, कैफेटेरिया शुरू हो और रखरखाव की समस्याएं जैसे पानी टपकना भी ठीक हो। गहलोत ने इसे विश्व का श्रेष्ठ गांधी म्यूजियम बताया और मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रुचि लेकर इसे सशक्त बनाने की अपील की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery