Saturday, April, 19,2025

गांधीवादी विचारों से बचाएं विरासत

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा और आरएसएस पर देश की ऐतिहासिक विरासत को नष्ट कर अपनी विचारधारा को थोपने का आरोप लगाते हुए गांधी जीवन दर्शन समिति के सदस्यों से इसके खिलाफ मजबूत संघर्ष की अपील की है। अपने निवास पर समिति के सदस्यों से मुलाकात में गहलोत ने कहा कि गांधीवादी विचारों और भारत की पुरानी विरासत को युवाओं तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आप सबकी है। उन्होंने गोखले, तिलक जैसे नेताओं की विचारधारा को मिटाने के प्रयासों पर चिंता जताते हुए 'विरासत बचाओ अभियान' चलाने का सुझाव दिया। इससे पहले नायला में गांधी जीवन दर्शन समिति की बैठक हुई, जिसमें गांधी पीस फाउंडेशन दिल्ली के चेयरमैन कुमार प्रशांत ने कहा कि संविधान से छेड़छाड़ हो रही है, अंपायर भी एक टीम के लिए खेल रहे हैं। पूर्व महाधिवक्ता जीएस बापना ने समिति के वार्षिक कैलेंडर की बात रखी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery