Tuesday, August, 12,2025

तबादलों पर गहलोत ने सरकार को घेरा

जयपुर: प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जनवरी, 2025 में पदोन्नति पाने वाले कई अधिकारी छह महीने से नई पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

यहां तक कि 250 तहसीलदार भी पदोन्नति के बावजूद कनिष्ठ पद पर ही कार्य कर रहे हैं। गहलोत ने सवाल उठाया कि जब रुटीन प्रशासनिक कार्यों में ही इतना वक्त लग रहा है, तो सरकार बड़े निर्णय कैसे ले पाएगी? गहलोत ने प्रदेश में बिजली और पानी की समस्याओं को लेकर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र सांगानेर सहित पूरे प्रदेश में पेयजल संकट और बिजली कटौती से जनता परेशान है। वहीं, आरपीएससी की कार्यप्रणाली को लेकर भी गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का झांसा दिया गया था, लेकिन 10 महीने में सरकार आयोग का चेयरमैन तक नियुक्त नहीं कर सकी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery