Saturday, April, 25,2026

भाजपा के पास वॉशिंग मशीन, जिसमें सारे आरोप हो जाते हैं साफः गहलोत

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र लगातार कमजोर हो रहा है और एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। गहलोत ने कहा कि बीजेपी अपनी हरकतों से नहीं आ रही है। ये देश में लगातार डेमोक्रेसी की हत्या कर रहे हैं और सब एजेंसियां इनके काबू में हैं। गहलोत ने कहा कि सांसद अशोक मित्तल के छापे पड़े। पहले राघव चड्डा को भी बीजेपी ने तंग किया था।

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वॉशिंग मशीन लगी हुई है, जहां जाकर सब बिल्कुल ठीक हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में भी राजनीतिक हस्तक्षेप के जरिए अस्थिरता पैदा करने के प्रयास हुए हैं। राजस्थान की राजनीति पर बोलते हुए गहलोत ने कहा कि राज्य में हॉर्स ट्रेडिंग और राजनीतिक अस्थिरता के प्रयास पहले भी हुए हैं, लेकिन कांग्रेस एकजुट रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनावों के दौरान झूठे आरोपों और भ्रम फैलाने की कोशिशें की गईं। राज्य की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए गहलोत ने कहा कि विधानसभा, हाईकोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों को लगातार धमकियां मिलना गंभीर स्थिति को दर्शाता है।

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम का पलटवार

वहीं, कानून-व्यवस्था और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी के मुद्दों पर मंत्री जोगाराम पटेल ने गहलोत पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बार-बार फर्जी धमकियां मिल रही हैं, जिनकी लोकेशन फिलहाल ट्रेस नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि ऐसी धमकियां देने वालों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अपराध दर में कमी आई है, जबकि कांग्रेस शासन में अपराध बढ़े थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान भूमाफिया, बजरी माफिया, नकल माफिया और पेपर लीक जैसे मामलों को खुली छूट मिली हुई थी, जिससे प्रदेश की कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery