Sunday, October, 05,2025

'गहलोत को राष्ट्रभक्तों से परेशानी तो संघ की शाखा में आना चाहिए'

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा आरएसएस और पुलिस पर राजस्थान विश्वविद्यालय में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से मारपीट के आरोप लगाने के बाद सियासत गरमा गई है। गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में आरएसएस को शस्त्र पूजन कार्यक्रम की अनुमति देना प्रशासन को चूक है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति पर संघ के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। गहलोत ने कहा राजस्थान विश्वविद्यालय में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ आरएसएस और पुलिस द्वारा की गई हिंसा में विश्वविद्यालय प्रशासन को गलती है। आखिर परिसर में आरएसएस को शस्त्र पूजन कार्यक्रम की अनुमति क्यों दी गई?

पुलिसकर्मी खुद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की गाड़ियों में तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। गहलोत के इस बयान पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार करते हुए कहा कि गहलोत को राष्ट्रभक्तों से परेशानी है तो उन्हें संघ की शाखा में आकर देखना चाहिए कि असली राष्ट्रसेवा क्या होती है। बुधवार की बीकानेर में विधायक सेवा केंद्र का उद्घाटन करते हुए राठौड़ ने कहा कि भाजपा सेवा भाव की राजनीति करती है और कांग्रेस को भी सेवा में प्रतियोगिता करनी चाहिए, आलोचना में नहीं। उन्होंने कहा कि हम सेवा करें, कांग्रेस हमसे ज्यादा सेवा करे, लेकिन जो सेवा नहीं करे, उसके कान मरोड़ने चाहिए। इस मौके पर बीकानेर विधायक जेठानंद व्यास, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery