Friday, February, 13,2026

उभरते कलाकारों ने अपनी कलाकृतियों में उकेरी राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत

जयपुर: जयपुर ऐतिहासिक सांस्कृतिक क्षण का साक्षी बना, जब 'द आर्ट ऑफ झेंडया-2026' का गुरुवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में उद्घाटन हुआ। द टाइम्स ऑफ इंडिया की ओर से स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के सहयोग से आयोजित प्रदर्शनी पहली बार जयपुर में आयोजित की जा रही है और 13 से 22 फरवरी सुबह 11 से रात 8 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। गुरुवार को आरआईसी में आयोजित प्रोमियर और उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी व राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतज्ञ पडित विश्व मोहन भट्ट और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, इंडिया व साउथ एशिया एमडी और हेड वेल्थ एंड रिटेल बैंकिंग आदित्य मंडलोई शामिल रहे। कलाकार और मिशेलिन-स्टार शेफ सुवीर सरन भी उपस्थित रहे। दीया कुमारी ने कहा कि जयपुर लंबे समय बाद इतने बड़े और महत्वपूर्ण कला आयोजन का साक्षी बन रहा है। 'द आर्ट ऑफ इंडिया' ने प्रतिष्ठित और उभरते कलाकारों को एक छत के नीचे एकत्रित कर राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को पुनः स्थापित किया है। इतिहासकार डॉ. अलका पांडे द्वारा क्यूरेट की गई प्रदर्शनी के जयपुर संस्करण की देखरेख आरआईसी में क्यूरेटर व सहायक कार्यक्रम अधिकारी निखत अंसारी ने की है।

300 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित

'एडवेंचर्स इन द मैजिकल लैंडस्केप' शीर्षक बाला 5वां संस्करण भारतीय कला को यात्रा को समय, माध्यम और भूगोल के परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत करता है। प्रदर्शनी में चित्रकला, मूर्तिकला, वस्त्र कला, फाइबर आर्ट, जनजातीय और लोक परंपराएं, मिक्स्ड मीडिया तथा इंस्टॉलेशन सहित 300 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। प्रदर्शनी का एक प्रमुख आकर्षण आईएएस अधिकारी और कलाकार पीसी किशन (राजस्थान कैडर) की कृति है। वे उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उनकी पेंटिंग 'मियां मल्हार-5' (2024) ने विशेष ध्यान आकर्षित किया। कैनवास पर ऑयल से बनाई गई 60 x 42 इंच की कृति मानसून राग से प्रेरित है और इसमें बहते जल, हरे-भरे खेतों और विस्तृत आकाश का शांत परिदृश्य दर्शाया गया है। एमएफ हुसैन, भूपेन खाखर, सतीश गुजराल, परेश और हिम्मत शाह की कृतियां राजस्थान के कलाकारों जैसे सचिन कोठारी, अब्बास बाटलीवाला, मनोज टेलर, डॉ. चंद्रशेखर सैन और कल्याण जोशी की कृतियों के साथ प्रदर्शित की गई हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery