Friday, June, 27,2025

भारतीय सेना के अधिकारियों ने की भारत 24 के कार्यालय की विजिट

जयपुर: देशभर की विभिन्न कमांड और कोर से आए भारतीय सेना के 30 अधिकारियों ने नोएडा स्थित भारत 24 (विजन ऑफ न्यू इंडिया न्यूज चैनल) के कार्यालय की विजिट की।

गौरतलब है कि ये अधिकारी दिल्ली छावनी स्थित 'सेंटर फॉर लैंड वॉरफेयर स्टडीज (CLAWS)' की ओर से आयोजित 'मास मीडिया एंगेजमेंट (MME)' पाठ्यक्रम के अंतर्गत चैनल कार्यालय पहुंचे थे। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मीडिया जागरूकता को बढ़ावा देना था। भारत 24 टीम के संपादकीय निदेशक डॉ. सैयद उमर, अमित ओझा, शिखा ठाकुर एवं अन्य सदस्यों ने सेना अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों को राष्ट्रीय समाचार नेटवर्क की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया, जिसमें संपादकीय प्रक्रिया, न्यूजरूम संचालन और तकनीकी व्यवस्थाएं शामिल रहीं।

संपादकीय निदेशक डॉ. सैयद उमर के नेतृत्व में भारत 24 की टीम ने एक व्यापक प्रस्तुति दी। इसके बाद सेना अधिकारियों के साथ संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम ने अधिकारियों को मीडिया के वास्तविक संचालन की प्रत्यक्ष जानकारी दी, जिससे डिजिटल युग में सैन्य-मीडिया संवाद की महत्ता को नई मजबूती मिली।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery