Tuesday, November, 25,2025

महिला वोटर टर्नआउट बढ़ने से भाजपा को मिलेगा फायदा: मेघवाल

जयपुर/हनुमानगढ़: केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि बिहार में इस बार महिला वोटरों का रुझान भाजपा गठबंधन की ओर है और महिला वोटर टर्नआउट बढ़ने से भाजपा को स्पष्ट लाभ मिलेगा। रविवार को हनुमानगढ़ दौरे पर आए मेघवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने लालू प्रसाद यादव के 'जंगलराज' का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार चुनाव सुशासन के नाम पर लड़ा गया है और जनता ने विकास को वोट दिया है।

मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार एमएसपी पर फसलों की अधिक खरीद सुनिश्चित कर रही है और स्थानीय स्तर पर आने वाली समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गंग कैनाल परियोजना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र सरकार बीकानेर संभाग में चार बड़े आयोजन करेगी। 5 दिसंबर से शुरू होने वाले इन कार्यक्रमों में हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर में कृषि व सिंचाई, चूरू में इकोलॉजी डेवलपमेंट, और बीकानेर में औद्योगिक विकास में योगदान देने वाले 100 लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

हनुमानगढ़ जंक्शन के सेक्टर 9 में विभिन्न संगठनों ने मेघवाल का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता हनीश ग्रोवर, संजय शर्मा, प्यारेलाल बंसल, तरुण विजय, डॉ. संतोष राजपुरोहित, करणवीर चौधरी, नितिन जैन, विजेंद्र पाल सिंह, पुनीत जैन सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। इससे पहले मेघवाल ने एसकेडी विश्वविद्यालय, डबली राठान में आयोजित गुरुमत समागम में भाग लिया। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेका, सिख इतिहास की प्रदर्शनी देखी और कहा कि गुरुनानक देव मानवता का संदेश लेकर आए थे, और व्यक्ति को उच्च पद मिलने पर भी विनम्र रहना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, प्रमोद डेलू, बलवीर बिश्नोई, देवेंद्र पारीक, प्रियंका बैलान, गुलाब सींवर, सुमित रिणवा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery