Thursday, January, 29,2026

पूरी तरह सुरक्षित रहेगा अरावली का संरक्षित और फॉरेस्ट एरियाः यादव

जयपुर: अरावली पर्वतमाला को लेकर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच वार-पलटवार तेज हो गया है।

मंगलवार को भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस पर अरावली को लेकर झूठ और भ्रांतियां फैलाने का आरोप लगाया, जबकि अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार के फैसलों को पर्यावरण के लिए नुकसानदेह बताया। बहरोड़ स्थित श्रीमती नारायणी देवी महिला महाविद्यालय में 'परिवार मणिका' पुस्तक के विमोचन के बाद भूपेंद्र यादव ने कहा कि अरावली का संरक्षित और फरिस्ट एरिया पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। अरावली के जल स्रोत, नदियों के उद्म स्थल और डार्क जोन को किसी भी सूरत में नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अरावली हमारी सभ्यता और संस्कृति की धरोहर है। खनन केवल सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार ही होगा। खनन के बाद क्षेत्र को पुनः हरा-भरा किया जाएगा, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे।

पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने की साजिशः गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो संदेश जारी कर केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पर पलटवार किया।
गहलोत ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आंकड़ों की बाजीगरी कर राजस्थान के पर्यावरण और संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि 0.19 प्रतिशत क्षेत्र में खनन की बात कहकर जनता को गुमराह किया जा रहा है, जबकि यह क्षेत्र करीब 273.6 वर्ग किलोमीटर यानी लगभग 68 हजार एकड़ भूमि के बराबर है। गहलोत ने चेताया कि यदि यहां छोटे-छोटे पट्टे दिए गए तो 27 हजार से अधिक खदानें वैध रूप से आवंटित हो सकती हैं। खनन का प्रभाव केवल खदानों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि सडकों, डंपिंग यार्ड, क्रशर और उड़ती धूल से खेती, उपजाऊ जमीन और पर्यावरण को भारी नुकसान होगा। उन्होंने एमएमडीआर संशोधन 2021 के जरिए राज्यों की शक्तियां छीने जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से समझौता नहीं करेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery