Thursday, June, 26,2025

गरीबों को संबल देगी सरकार

जयपुर: राज्य सरकार 24 जून से 9 जुलाई तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा का आयोजन करेगी। इस अभियान का उद्देश्य गरीब, किसान, महिला और युवाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें लाभांवित करना है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को सीएमआर पर आयोजित समीक्षा बैठक में इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना शुरू की गई है। पहले चरण में राज्य के 5,000 गांवों के बीपीएल परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही, जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि अन्य गांवों का भी सर्वे करवाकर अधिकतम लाभार्थियों को योजना में शामिल करें। पखवाड़े में लंबित पत्थरगढ़ी, सीमाज्ञान प्रकरण, स्वामित्व पट्टों का वितरण, मृदा नमूनों का संग्रहण और मृदा स्वास्थ्य कार्डों का वितरण किया जाएगा।

ग्राम पंचायत स्तर पर होंगे शिविर

पखवाड़े के दौरान प्रत्येक दिन ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे, जहां लाभार्थियों को मौके पर योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और लाभ भी प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, 20 जून को ग्राम सभाओं का आयोजन भी होगा।

मानसून से पहले विशेष तैयारी

मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान, नालों की सफाई, दवाओं की उपलब्धता, और आपदा प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कहा है। साथ ही वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत 1 लाख से अधिक गतिविधियों के आयोजन की भी जानकारी दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery