Tuesday, November, 25,2025

डबल इंजन सरकार में हर वर्ग का विकास: मुख्यमंत्री

जयपुर: अंता विधानसभा उपचुनाव में गुरुवार को बारां जिले के मांगरोल में भाजपा ने अपनी एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में विशाल रोड शो किया, जिसमें पार्टी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने माहौल को जोश से भर दिया। रोड शो सुभाष चौक से शुरू होकर आजाद चौक होते हुए सीसवाली चौराहे तक निकला। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद दुष्यंत सिंह और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ओटाराम देवासी सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री और नेताओं का स्वागत किया। समर्थकों ने 'इस माटी का एक ही लाल, मोरपाल-मोरपाल' के नारे लगाते हुए पार्टी प्रत्याशी को कंधों पर बैठाकर रथ तक पहुंचाया। सुभाष सर्किल पर मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास

सीएम भजनलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयां हासिल की है। किसान सशक्त हुए है, गरीबों को योजनाओं का सीधा लाभमिला है और भारत की वैश्विक साख में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार राजस्थान को विकास के हर क्षेत्र में नई दिशा दे रही है। सभा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी मोरपाल सुमन के समर्थन में जनता से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बारां जिले की सड़कों और मंडियों के विकास के लिए ठोस कदम उठा रही है।

कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की

रोड शो के बाद आयोजित सभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा विकास के विजन के साथ काम करती है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ और लूट की नीति अपनाती है, जबकि भाजपा जनता की सेवा और पारदर्शिता को सर्वोपरि रखती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने दो साल में जितना काम किया, उतना कांग्रेस अपनी पूरी पांच साल की सरकार में नहीं कर सकी। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में अब तक एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है, 91 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई है और 1.50 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। उन्होंने वादा किया कि अगले पांच वर्षों में चार लाख नई नौकरियां दी जाएंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery