Tuesday, November, 25,2025

त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा को सट्टा बाजार पर भरोसा

जयपुर: अंता विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को मतदान का उत्सव पूरे जोश के साथ संपन्न हुआ। निर्वाचन विभाग के अनुसार कुल 2,28,264 मतदाताओं में से 1,83,099 ने मतदान किया यानी 80.21% वोटिंग हुई। 268 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा, जबकि कई बूथों पर मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। इस बीच, राजनीतिक गलियारों के साथ फलौदी सट्टा बाजार के रुझान ने भी माहौल गर्मा दिया है। बाजार में भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन की जीत प्रबल मानी जा रही है।

वहीं मतदान के बाद  कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया को कमजोर बताया जा रहा है। सट्टा बाजार के अनुसार भाजपा की स्थिति सबसे मजबूत मानी जा रही है, जबकि कांग्रेस तीसरे स्थान पर है। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अंता सीट पर मुकाबला भले ही त्रिकोणीय रहा हो, लेकिन मुख्य संघर्ष भाजपा और कांग्रेस के बीच ही सिमटा हुआ है। निर्दलीय नरेश मीणा का असर मीणा समाज और युवा वोटरों में जरूर देखा गया, पर भाजपा का बूथ स्तरीय प्रबंधन और संगठन की एकजुटता निर्णायक साबित हो सकती है।

सत्ता की प्रतिष्ठा बनाम स्थानीय प्रभाव

भाजपा ने इस चुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल बना दिया था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने रोड शो कर सुमन के पक्ष में माहौल बनाया। पार्टी को उम्मीद है कि माली, धाकड़, राजपूत और ब्राह्मण समुदाय के वोट उनके पक्ष में एकजुट हुए हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया स्थानीय पकड़ और वैश्य, मुस्लिम, गुर्जर व मीणा मतदाताओं के समर्थन पर भरोसा कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा वोटिंग वाले बूथ

देवपुरा (95.24%), हरसोली (95.16%) और चुरेलिया (94.64%) बूथों ने रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज कराई। वहीं अंता एनटीपीसी रोड स्कूल और बमोरीकला जैसे केंद्रों पर मतदान 63-67% तक सीमित रहा। राजनीतिक पर्यवेक्षकों के अनुसार, कांग्रेस को निर्दलीय नरेश मीणा के मैदान में होने से नुकसान हुआ है, जबकि भाजपा के लिए भी मुकाबला पूरी तरह आसान नहीं रहा। स्थानीय मुद्दों, असंतोष और क्षेत्रीय समीकरणों ने चुनाव को रोचक बना दिया। मतगणना 14 नवंबर को बारां के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होगी। राजनीतिक हलकों में अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का उपचुनाव में जीत का अपना रिकॉर्ड बरकरार रहेगा या कांग्रेस वापसी कर पाएगी।

शिवराज की एंट्री और भाजपा की एकजुटता बनी जीत की रणनीति

अंता उपचुनाव में भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका संगठनात्मक अनुशासन और नेतृत्व की एकजुटता रही। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने व्यक्तिगत रूप से अंता क्षेत्र के मतदाताओं को वीडियो संदेश भेजकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन की अपील की। इससे धाकड़ समुदाय के वोट भाजपा की ओर एकजुट हुए। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने साझा मंच से रैलियां कीं, जिससे भाजपा में गुटबाजी की बजाय एकजुटता का संदेश गया। पार्टी के हर बूथ-50 वोट की रणनीति ने भी जमीनी स्तर पर असर दिखाया, जिससे सट्टा बाजार में भाजपा को बढ़त का भरोसा मिला।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery