Tuesday, November, 25,2025

अंतिम दिनों में सियासी दलों की दलित वोट बैंक पर नजरें

जयपुर: अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए अब प्रचार का दौर अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रचार में दो दिन शेष हैं और इन दो दिनों में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। वोटर्स को लुभाने के लिए दोनों प्रमुख दलों के शीर्ष नेता एक के बाद एक दौरा कर रहे हैं। अंता उपचुनाव में दलित वोट बैंक निर्णायक भूमिका निभा सकता है। चुनावों में कांग्रेस, भाजपा के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी दलित वोट बैंक पर नजरें गड़ाए हुए हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही दलित समाज से आने वाले नेताओं को प्रचार में आगे रखा है। इसके लिए दलित वर्ग के नेताओं को पार्टियों ने चुनाव मैदान में उतार रखा है। भाजपा ने उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को फील्ड में उतार रखा है।

भाजपा ने एकजुटता के साथ झोंकी ताकत

अंता में भाजपा का प्रचार चरम पर है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बीते कई दिनों से क्षेत्र में ताबड़तोड़ बैठकें कर रही हैं। वे विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों और बूथ समितियों से सीधे संवाद कर रही हैं। वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे ने स्थानीय कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा है। चुनावों को लेकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि अंता में भाजपा एकमुखी है, जबकि कांग्रेस गुटबाजी से जूझ रही है। जनता विकास मॉडल पर वोट देगी।

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने झोंकी पूरी ताकत

कांग्रेस ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दलित वोटर्स को साधने के लिए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बारां प्रवास पर हैं और प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया के समर्थन में कोयला, बड़ा, बाहेत, पापड़ली, बालाखेड़ा एवं धतूरिया में जनसंपर्क कर रहे हैं। जूली ने जनसंपर्क के दौरान राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दो साल में भजनलाल सरकार ने धरातल पर कोई काम नहीं किया। हमारी स्कीमें बंद कर दी गईं। किसानों को मुआवजा नहीं मिला। जनता में नाराजगी है। भाया ने पिछली सरकार में विकास कार्य करवाए और गरीबों के बीच रहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 8 नवंबर को अंता पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery