Tuesday, November, 25,2025

अंता उपचुनावः कड़ा मुकाबला 80.32% से अधिक मतदान

जयपुर: अंता विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को सर्द मौसम और गुनगुनी धूप के बीच मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान में रात 8 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार 80.32% से अधिक मतदान दर्ज हुआ। 2008 से 2023 तक हुए चार चुनावों में तीन बार 80% से अधिक मतदान हुआ है और हर बार नतीजे भाजपा और कांग्रेस के पारंपरिक मुकाबले के दायरे में रहे। अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तहत इस बार भी बंपर वोटिंग हुई और मतदान 80 फीसदी से अधिक हुआ। उपचुनाव में 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। अब वोटिंग ट्रेंड के अनुसार मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है। कांग्रेस की तरफ से जहां प्रमोद जैन भाया, भाजपा ने मोरपाल सुमन को मैदान में उतारा है और निर्दलीय नरेश मीणा के होने से जीत-हार के समीकरण त्रिकोणीय मुकाबलेमें फंसे हैं। मिली जानकारी के अनुसार 268 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।

मतदाताओं ने लंबी कतारों में धैर्यपूर्वक वोट डाले। युवा, महिलाएं, दिव्यांगजन और बुजुर्ग सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पहली बार वोट देने वाले नव मतदाताओं में खास जोश दिखा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि मतदान भयमुक्त वातावरण में हुआ। पर्यवेक्षक सुभाश्री नंदा ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। संवेदनशील केंद्रों पर वेबकास्टिंग और CAPF जवानों की तैनाती रही। मतगणना 14 नवंबर को बारां के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery