Thursday, March, 12,2026

जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए की फर्स्ट इंडिया न्यूज की सराहना

जयपुर: राष्ट्र सेविका समिति की महासचिव अन्नदानम सीता गायत्री मंगलवार को कार्यक्रम 'की-नोट बाय पवन अरोड़ा' के लिए फर्स्ट इंडिया न्यूज के ऑफिस पहुंचीं। फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने उनका स्वागत किया और उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मान स्वरूप पारंपरिक दुपट्टा ओढ़ाया। विजिट के दौरान अन्नदानम सीता गायत्री ने जिम्मेदार पत्रकारिता और सार्थक जनचर्चा को बढ़ावा देने के लिए फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

उन्होंने फर्स्ट इंडिया न्यूज कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से आई प्रबुद्ध महिलाओं से संवाद किया और सामाजिक मूल्यों, राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी तथा सेवा-आधारित संगठनों के महत्व पर विचार साझा किए। इस अवसर पर उन्होंने भोजन से पहले राष्ट्र सेविका समिति में बोला जाने वाला पारंपरिक प्रार्थना मंत्र 'भोजन मंत्र' भी सुनाया, जो संगठन की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भावना को दर्शाता है।

इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें सीनियर एडिटर जिनेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़, सामाजिक कार्यकर्ता भावना जगवानी, लेखिका अंशु हर्ष, फर्स्ट इंडिया न्यूज की एसोसिएट एडिटर श्वेता मिश्रा अवस्थी, 'भूले बिसरे नगमें' की होस्ट रेनू सिंह के साथ स्वाति मलिक, वर्तिका जैन, पूनम शर्मा सोलंकी और डिंपल शर्मा शामिल रहीं। सभी ने संवाद के दौरान अन्नदानम सीता गायत्री के साथ चर्चा में भाग लिया। संवाद में अन्नदानम सीता गायत्री ने संगठन की गतिविधियों और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों से जुड़े प्रश्नों का खुलकर उत्तर दिया। गौरतलब है कि 'Key Note by Pawan Arora का विशेष एपिसोड मंगलवार को प्रसारित किया गया और यह फर्स्ट इंडिया के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery