Tuesday, April, 22,2025

राज्य की धरती में अपार संपदा, आसमान छू सकती है जीडीपी

जयपुर: वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि राजस्थान प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों से क्यों पीछे है, जबकि इन सभी राज्यों की जीडीपी 300 बिलियन डॉलर से अधिक है। यह ऐसे समय में, जब राजस्थान 2030 तक 350 बिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है। हालिया अनुमानों के अनुसार, 196 बिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ, राजस्थान औद्योगिक विकास के मामले में अपने समकक्ष राज्यों से पीछे है। अग्रवाल ने यह पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

वेदांता के चेयरमैन ने पोस्ट में कहा कि राजस्थान की धरती में अपार संपदा है, ऑयल एंड गैस, स्टोन, तांबा, चांदी, सोना, जिंक, पोटाश, रॉक फॉस्फेट ऐसे तत्व हैं, जो राज्य के लिए समृद्धि की नई लहर ला सकते हैं।

राज्य में देश के सबसे समृद्ध और व्यापक प्राकृतिक संसाधन भंडार हैं। अगर हम इस प्राकृतिक खजाने का पूरा उपयोग करते हैं, तो राजस्थान की जीडीपी और राजस्व आसमान छू सकते हैं। अनगिनत रोजगार के अवसर सृजित हो सकते हैं एवं व्यापक समृद्धि आ सकती है। स्पष्ट रूप से जरूरत इस बात की है कि धरती के नीचे छिपे प्राकृतिक खजानों का पूर्ण उपयोग और खनिजों को मूल्यवर्धित उत्पादों में बदलने के लिए हजारों विनिर्माण इकाइयां स्थापित की जाएं।

रिन्यूएबल एनर्जी व ऑयल एंड गैस की अधिक संभावनाएं

अग्रवाल ने अपने द्वीट में हुए कहा कि राज्य में रिन्यूएबल एनर्जी और ऑयल एंड गैस की भी सर्वाधिक संभावनाएं हैं। संसाधनों और ऊर्जा का यह शक्तिशाली संयोजन राजस्थान को भारत का नंबर एक राज्य बना सकता है। वेदांता समूह हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड और केयर्न ऑयल एंड गैस के माध्यम से इस खनिज संपदा का जिम्मेदारी और सस्टेनेबल तरीके से खनन करने वाला प्रमुख उद्योग है। राजस्थान को अपनी कर्मभूमि बताते हुए अग्रवाल ने दोहराया कि वेदांता इस अद्भुत राज्य के लिए नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए राजस्थान और इसके नेतृत्व के सहयोग के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery