Friday, February, 20,2026

'सहकार से समृद्धि' में राजस्थान अव्वल, अन्न भंडारण व बीज सदस्यता में पहला स्थान

जयपुर: 'सहकार से समृद्धि' संकल्पना को साकार करने की दिशा में गुजरात के गांधीनगर में 'सहकार मंथन' बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की। राजस्थान से सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक भी इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। दक ने बताया कि 'सहकार से समृद्धि' की दिशा में राजस्थान में किए जा रहे नवाचारों और कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। इसमें विश्व की वृहद् अन्न भंडारण योजना का बेहतर क्रियान्वयन, सहकारी समितियों द्वारा 225 मिलेट आउटलेट्स की स्थापना, एम-पैक्स का गठन, उदयपुर में बाइक ऑन रेंट सेवा तथा भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड में सदस्यता प्रमुख हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य देश में अन्न भंडारण योजना में प्रथम, एम-पैक्स गठन में द्वितीय और बीज सहकारी सदस्यता में प्रथम स्थान पर है। सहकारिता मंत्री ने कहा गांधीनगर में 'सहकार मंथन' बैठक के दौरान केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह को स्मृति चिह्न भेंट करते सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक। कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने में सहकारिता की भूमिका बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित यह उच्चस्तरीय बैठक सहकारी संस्थाओं को अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर और लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। दक ने बताया कि शाह ने बैठक में राज्यों को अन्न भंडारण क्षमता बढ़ाने, सभी सहकारी संस्थाओं के बैंक खाते जिला सहकारी बैंकों में खोलने तथा केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में सहकारी
बैंकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। राज्य की ओर से दिए गए प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि अब सहकारी समितियां केवल किसानों को ऋण देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सोलर एनर्जी प्लांट, वाटर हार्वेस्टिंग, वेयरहाउस, जिम, लाइब्रेरी, गेस्ट हाउस, ड्रोन, कस्टम हायरिंग सेंटर, कॉमन सर्विस सेंटर और ई-मित्र जैसी नई गतिविधियां अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं और नए वर्गों को भी जोड़ रही हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery