Wednesday, November, 26,2025

ये भाजपा सरकार... हम जो कहते हैं, वो करते हैं: शाह

जयपुर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जयपुर में 4 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताबों की ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने तीन नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साध्य अधिनियम पर आधारित राजस्तरीय प्रदर्शनी 'नव विधान न्याय की नई पहचान' का भी शुभारंभ किया। शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कलीस पर हमला करते हुए कहा कि भालपा सरकार जो कहती है, करती है। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का निक करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले साल साइन हुए 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू में से भजनलाल शर्मा की सरकार ने 7 लाख करोड़ रुपए का निवेश धरातल पर ततार दिया। नए कानूनों के संबंध में शाह ने कहा कि में 160 साल पुरानी औपनिवेशिक न्याय प्रणाली को बदलकर ममयबद्ध और मूलभ न्याय सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि राजस्थान में सजा दिलाने की दर 42% से बढ़कर 60% दो गई है और चार्जशीट दाखिल करने की दर भी 50% हो गई है। कानूनों में महिलाओं और बच्चों के रिक्रताफ अपराधों, ई-एफआईआर, जीरो एफआईआर, जब्ती की वीडियोग्राफी और सात साल से अधिक सना चाले मामलों में फरिमिक जांच को अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा आतंकवाद, मॉब लिंचिंग और डिजिटल अपराधों की परिभाषा पहली बार शामिल की गई है।

भजनलाल सरकार की तारीफ

शाह ने सीएन भजनलाल शर्मा की अगुवाई वाली सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि 40 लाख छात्रों को 240 करोड़ रुपए की यूनिफॉर्म राशि टीबीटी के माध्यम से दी गई, 5 लाख दुग्ध उत्पादकों को 364 करोड़ की सब्सिडी मिली और 150 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का पंजीकरण शुरू हुआ। 9,315 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और 56 फॉरेंसिक साइंस लैब वाहनों सहित कई पुलिस वाहनों का लोकार्पण किया गया।

स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

शाह ने दीपावली के मौके पर स्वदेशी वस्तुओं की खरीद का आह्वान किया और किसानों से दलहन व तिलहन की खेती बढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा कि नाफत और NCCI में पंजीकरण कराए, सरकार आपकी फसलों को 100% MSP पर सखरीदेगी, जिससे भारत खाद्य तेलों में आत्मनिर्भर बनेगा।

डीजीपी राजीव शर्मा की भी सराहना

शाह ने राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव शर्मा की तारीफ की। शाह ने कहा कि राजीव शर्मा राजस्थान आने से पहले कानून व्यवस्था लागू करने के कार्यों में सक्रिय में और देश स्तर पर कानून को मजबूत बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। शाह ने विशेष रूप से डीजीपी राजीव शर्मा के अनुभव और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा "डीजीपी साहब राजस्थान आने से पहले इन्ही नए कानूनों के क्रियान्वয়ন के साथ जुड़े थे।

नए कानून औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति दिलाने वालेः भजनलाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि नए कानून औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति दिलाने वाले है और पीड़ितों को त्वरित न्याय सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 92 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी और 1.54 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन है। पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 22 नए थाने, 35 चौकिया, 65 एंटी रोमियो स्क्वाड, तीन महिला बटालियन और 500 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट बनाई गई है। राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा ने कहा कि नए कानूनों ने भारतीय न्याय प्रणाली को अधिक गतिशील और आधुनिक बनाया है। डीजीपी राजीव शर्मा ने भी कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राजस्थान पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, विधि मंत्री जोगाराम पटेल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड, केंद्रीय गृह सचिन गोविंद मोहन, मुख्य सचिव सुधांश पत और एनसीआरबी निदेशक आलोक रजन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। राजस्थान में इन सुधारों और निवेश की शुरुआत की राज्य और केंद्र सरकार की मजबूत प्रशासनिक क्षमता और न्याय व्यवस्था में पारदर्शिता का प्रतीक माना जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery