Friday, February, 20,2026

सहकार एवं रोजगार उत्सव की तैयारियां पूरी, सुरक्षा कड़ी

जयपुर: केंद्रीय मंत्री अमित शाह पहली बार सहकारिता मंत्री के रूप में राष्ट्रीय सहकार सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को जयपुर पहुंचेंगे। यह आयोजन संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किए जाने के संदर्भ में हो रहा है। शाह दादिया में सहकार एवं रोजगार उत्सव का उद्घाटन करेंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भजनलाल सरकार बनने के बाद जनसभा की थी। कार्यक्रम की तैयारियों को सरकारी स्तर पर अंतिम रूप दे दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। आयोजन स्थल तक के मुख्य मार्गों पर जैसे चाकसू से सीतारामपुरा टोल प्लाजा तक, बी-2 बायपास से टॉक रोड और रिंग रोड तक, पार्किंग पूरी तरह निषेध रहेगी। टोंक रोड, आगरा रोड, अजमेर रोड, दिल्ली रोड, सीकर रोड और जयपुर शहर की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। सभी वाहन निर्धारित रूट के अनुसार रिंग रोड के ऊपर से होकर, टोल प्लाजा से पहले नीचे उतरकर रिंग रोड के नीचे समानांतर रोड से निर्धारित पार्किंग स्थलों तक पहुंच सकेंगे। जयपुर शहर से आने वाले वाहन वाटिका मोड़, मीणा चौक और सर्विस रोड का उपयोग करेंगे। अमित शाह पूर्वाह्न 11:15 बजे दिल्ली से रवाना होंगे और दोपहर 12:05 बजे जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से वह हेलिकॉप्टर से दादिया हेलीपैड जाएंगे।

सुरक्षा में तैनात रहेंगे 12 IPS अधिकारी

जयपुर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में 12 आईपीएस अधिकारी, 30 एएसपी, 60 डीएसपी, 232 इंस्पेक्टर, एसआई और एएसआई समेत कुल 2000 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। साथ ही आरएसी की 8 कंपनियां भी सुरक्षा ड्यूटी पर रहेंगी। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ खुद सुरक्षा व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जबकि एडीसीपी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. रामेश्वर सिंह पूरे कार्यक्रम की निगरानी करेंगे। प्रशासन इस हाई-प्रोफाइल दौरे को लेकर अलर्ट मोड पर है।

सहकारिता क्षेत्र में जमे मठाधीशों में डरः राठौड़

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने बुधवार को दादिया में जाकर सभा की तैयारियों का जायजा लिया। सभा स्थल पर मीडिया से बातचीत करते हुए राठौड़ ने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। राठौड़ ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में वर्षों से जमे हुए मठाधीशों को अब अपने पदों के जाने का डर सता रहा है। कांग्रेस के लोग सहकारिता विभाग को अपनी जागीर समझ बैठे थे, लेकिन अब आमजन की सहभागिता से यह स्थिति बदल रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery