Thursday, September, 10,2026

गाइड की मौत के बाद बवाल... बाजार से महल तक बंद

जयपुर: आमेर में जीप चालक और टूरिस्ट गाइड के बीच पर्यटकों को लेकर हुए विवाद में चाकू लगने से घायल गाइड मनीष कुमार सोनी (40) की मंगलवार सुबह मौत हो गई। सवाई मानसिंह अस्पताल के आईसीयू में उपचार के दौरान करीब 7 बजे उसने दम तोड़ दिया। मनीष की मौत की सूचना आमेर पहुंचते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उत्तर आए। विरोध में आमेर बाजार की दुकानें बंद कर दी गईं। आमेर महल की ओर जाने वाले रास्तों पर भी आवाजाही रोक दी गई। हालात को देखते हुए आमेर महल भी बंद रहा। पर्यटकों की आवाजाही और हाथी सवारी प्रभावित होने से पर्यटन गतिविधियां थम गई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए रहे।

टेंट लगाकर धरने पर बैठे लोग

मौत के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग मावठा क्षेत्र में टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। लोगों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई करने की मांग
भी स्खी। परिजनों ने मृतक आश्रित को सरकारी नौकरी, एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता और डेयरी बूथ देने की मांग की। इसके अलावा आमेर में अवैध और अनधिकृत रूप से जीप संचालन पर रोक लगाने और आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई गई।

रास्ता बताने को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे मनीष मावठा सरोवर क्षेत्र में मौजूद था। इसी दौरान निजी कार से आए पर्यटकों ने आमेर महल जाने का रास्ता पूछा। वहां जीप लेकर खड़े चालक आजम ने पर्यटकों से कहा कि कार से महल तक जाना संभव नहीं है और उन्हें जीप से जाना चाहिए। मनीष ने पर्यटकों को रास्ता समझा दिया। इसके बाद पर्यटक अपनी कार से महल की ओर रवाना हो गए। इसी बात को लेकर आजम और मनीष के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर जीप चालक आजम ने चाकू निकालकर मनीष के पेट में घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल मनीष को एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी आजम को गिरफ्तार कर लिया था।

आश्वासन के बाद धरना समाप्त

प्रदर्शनकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच मांगों को लेकर बातचीत हुई। डीसीपी करण शर्मा ने बताया कि अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने रास्ता खोल दिया। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रशासन और भामाशाहों की ओर से मृतक आश्रित को संविदा पर नौकरी, डेयरी बूथ और 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने पर सहमति बनी। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery