Monday, March, 16,2026

पर्यटन में रोमांच... अब मावठा में बोटिंग का लुत्फ उठाएंगे पर्यटक

जयपुर: जयपुर के पर्यटन में अब और रोमांच जुड़ गया है। आमेर किले के सामने स्थित मावठा झील में सोमवार से पर्यटकों के लिए नई बोटिंग सेवा शुरू कर दी गई है। अब पर्यटक कश्मीरी शैली के शिकारा, पैडल बोट, स्पीड बोट और 30 सीटर लग्जरी बोट के माध्यम से झील के बीच से आमेर किले की भव्यता का अनुभव कर सकते हैं। इस पहल से आमेर क्षेत्र में पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा और पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण जुड़ गया है।

प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव

शिकारा और पैडल बोट में बैठकर पर्यटक आमेर किले के सामने झील से प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव ले सकेंगे। शिकारा राइड में बैठकर पर्यटक डल झील में शिकारा की सैर जैसा रोमांच महसूस कर सकेंगे। वहीं, स्पीड बोट पर्यटकों के रोमांचक अनुभव को और बढ़ा देती है। 30 सीटर लग्जरी बोट में संगीत और कलाकारों के साथ सैर और भी यादगार हो जाएगी। इसके साथ ही युवा पर्यटक एक्वा साइकिल और हेरिटेज लुक वाली बोट का आनंद भी जल्द ले पाएंगे।

पर्यटकों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम

पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मावठा झील में बोटिंग के दौरान पर्यटकों के लिए लाइफ जैकेट्स की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही बोटिंग के संचालन के लिए प्रशिक्षित नाविक, गोताखोर और रेस्क्यू बोट की व्यवस्था की गई है, जो झील में सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेंगे। मावठा झील में कुल 50 इको-फ्रेंडली बोट उपलब्ध कराई गई हैं, जो पर्यावरण के अनुकूल है और झील के प्राकृतिक सौंदर्य को सुरक्षित रख सकेंगी। इनमें से 2 बोट विशेष रूप से रेस्क्यू के लिए संचालित की गई हैं, जो पेट्रोल से चलने वाली है।

बच्चों के लिए विशेष छूट

3 से 8 साल के भारतीय पर्यटकों के बच्चों के लिए टिकट शुल्क में 50% छूट मिलेगी, जबकि 3 साल से कम उम्र के बच्चे निशुल्क होंगे।

जसराज इंफ्रा कंपनी कर रही है संचालन

बोटिंग का संचालन जसराज इंफ्रा द्वारा किया जा रहा है। झील में पर्यटकों के लिए विभिन्न प्रकार की बोटिंग सुविधाएं उपलब्ध
कराई गई हैं। इनमें शिकारा बोट, पैडल बोट, स्पीड बोट और एक्वा साइ‌किल जैसे विकल्प शामिल हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery