Saturday, April, 25,2026

भाजपा वर्तमान में संवैधानिक मूल्यों को कर रही कमजोर

जयपुर: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। हालांकि, इन कार्यक्रमों के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज रही और अलग-अलग दलों के नेताओं ने एक-दूसरे पर निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ा। भाजपा के जयपुर शहर कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि देश ने पिछले दस वर्षों में तुष्टीकरण की राजनीति से आगे बढ़कर सशक्तीकरण का रास्ता अपनाया है। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों और किसानों को लंबे समय तक केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया, जबकि वर्तमान व्यवस्था में डीबीटी के जरिए पारदर्शिता बढ़ी है। वहीं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने भाजपा पर संविधान की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि लोकतंत्र और समानता की मजबूती बाबा साहेब की देन है, लेकिन वर्तमान में संवैधानिक मूल्यों को कमजोर किया जा रहा है।

भाजपा संविधान की कर रही अनदेखी

गोविंद सिंह डोटासरा डोटासरा ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान के कारण ही देश में सभी को शिक्षा, समानता और लोकतंत्र का अधिकार मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी संविधान की अवहेलना कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायत राज और नगर निकाय चुनाव समय पर नहीं करवाना संविधान का अपमान है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

अंबेडकर ने महिला शिक्षा को दिया महत्व

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि बाबा साहेब नै महिलाओं की शिक्षा को पुरुषों के बराबर महत्व दिया। उन्होंने बताया कि अंबेडकर महिलाओं को मतदान और प्रतिनिधित्व का अधिकार देने के पक्षधर थे। साथ ही, उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र किया। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने विद्याधर नगर में आयोजित जयंती समारोह में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अंबेडकर का जीवन समानता, न्याय और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष की प्रेरणा देता है।

सामाजिक न्याय के क्षेत्र में की कई पहल

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि भाजपा सरकार अंबेडकर के विचारों से प्रेरणा लेते हुए समाज के हर वर्ग के विकास के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय जैसे क्षेत्रों में सरकार ने कई सराहनीय पहल की हैं। इस अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलते हुए न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में भूमिका निभाएं।

भाजपा का अंबेडकर के प्रति सम्मान एक ढोंग

टीकाराम जूली ने कहा कि अंबेडकर ने देश को सबसे मजबूत संविधान दिया, जिसकी बदौलत लोकतंत्र आज भी कायम है। भाजपा का बाबा साहेब के प्रति सम्मान मात्र एक ढोंग है। भाजपा का बाबा साहेब की विचारधारा से कभी कोई सरोकार नहीं रहा, लेकिन लोकतंत्र में वोटों की गिनती के कारण वे आज सम्मान का दिखावा करने को मजबूर हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery