Saturday, April, 19,2025

अंबेडकर पर सियासतः कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

जयपुर: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस व भाजपा के नेताओं ने एक-दूसरे पर निशाना साधा। दोनों दलों के नेताओं ने अंबेडकर के मान-अपमान को लेकर जमकर वार-पलटवार किया। कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद भाजपा पर अंबेडकर का अपमान करने, निकाय व पंचायत चुनाव में परिसीमन के नाम पर संविधान की अनदेखी कर मनमानी करने का आरोप लगाया और मंत्रियों से जवाब मांगा। वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी भाजपा पर फूट डालकर राज करने का आरोप लगाया। वहीं दूसरी ओर, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर अंबेडकर के नाम का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न की उपाधि देने तथा उनका सम्मान करने की बात कही।

उन्होंने बिना कांग्रेस का नाम लिए कहा कि तत्कालीन सरकारों ने तो अंबेडकर का चित्र संसद तक में नहीं लगने दिया था। इसी प्रकार संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल व डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। डोटासरा को अहमदाबाद अधिवेशन में साइड लाइन करने के बाद से वे हताश हैं और उनका बयान कांग्रेस की अंतर्कलह दर्शाता है।

भाजपा सरकार जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही: डोटासरा

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पीसीसी मुख्यालय में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद अंबेडकर के योगदान पर संगोष्ठी हुई, जिसमें पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री की पावर तो ऊपर वालों ने सीज कर रखी है। मंत्रियों की पावर हमारे राज्यपाल ने सीज कर रखी है। मंत्रियों को जो बैठक करनी होती है, वो राज्यपाल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री समीक्षा कर रहे हैं। भाजपा आलाकमान पर्ची के माध्यम से ऐसे लोगों को मुख्यमंत्री बना देते हैं। यहीं नहीं डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही है। विधानसभा में कहा था कि बीजेपी और कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को बराबर सम्मान मिलेगा, लेकिन भाजपा सरकार में हारे हुए नेताओं से ही लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। यह चुने हुए जनप्रतिनिधि का अपमान है।

भाजपा संविधान की उड़ा रही धज्जियां

डोटासरा ने कहा कि निकाय और पंचायतों के परिसीमन के नाम पर भाजपा सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। हमने समय रहते इसका विरोध नहीं किया तो हम अपने आपको माफ नहीं कर पाएंगे। डोटासरा ने कहा कि वन स्टेट, धन इलेक्शन को लेकर कानून में कोई बदलाव नहीं किया। इसके बावजूद प्रशासक लगा दिए। पांच साल में चुनाव करवाने के प्रावधान के बावजूद ये साल भर तक चुनाव आगे खिसका रहे हैं। यह क्या संविधान को नहीं तोड़ रहे?

पदाधिकारियों को खरी-खरी सुनाई

डोटासरा ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि आप लोगों को किस बात का डर है जो आप भाजपा और संघ के खिलाफ नहीं बोलते। गाडी के आगे नेमप्लेट लगाने से और आधे घंटे की मीटिंग में आने से काम नहीं चलेगा। संविधान की रक्षा करनी है तो हम सबको उठ खड़ा होना होगा। एक माह तक गांव, ढाणी और कस्बों में संविधान रक्षा का अभियान चलेगा। इसमें भाग लेना होगा। उन्होंने कहा कि जो इसमें भाग लेगा, वही असली नेता होगा।

जो काम अंग्रेज करते थे, वही, अब भाजपा कर रही: जूली

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि फूट डालो राज करो का जो काम अंग्रेज करते थे, वहीं अब भाजपा कर रही है। भाजपा का राजस्थान में राज था तो गुर्जर और मीणाओं को, हरियाणा में जाट और गैर जाट को, महाराष्ट्र में मराठा बनाम गैर मराठा, मणिपुर में मैतई और कुकी को लड़ा दिया। जब संविधान लागू हुआ और बाबा साहेब अंबेडकर ने पिछड़ों और महिलाओं के लिए समानता का अधिकार दिया था। उसी दिन आरएसएस के लोगों ने संविधान की प्रतियां जलाई थी। यह इनकी सोच उसी दिन से है। संगोष्ठी में राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा सहित कांग्रेस विधायक, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी और कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को हमेशा पीछे रखा... हराया: मदन राठौड़

भाजपा ने सोमवार को प्रदेशभर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती सम्मान समारोह के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जोधपुर प्रवास के दौरान बाबा साहेब को प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं, राठौड़ ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा साहेब को भारत रत्न की उपाधि दी, जबकि तत्कालीन सरकारों ने उनका चित्र तक संसद में नहीं लगने दिया। भाजपा ने उनसे जुड़े स्थानों पर पंच तीर्थ का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और बाबा साहेब अंबेडकर दोनों ने मानववाद पर काम किया। बाबा साहेब अंबेडकर का पिछड़ों को आगे लाने में अहम योगदान रहा है। हमारे विरोधी सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए बाबा साहेब के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को हमेशा पोछे रखा और हराया।

बाबा साहेब के सपने को साकार कर रहे मोदी

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने बाबा साहेब को नमन करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के उत्थान का जो सपना देखा था, उसे पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य की भजनलाल सरकार प्रतिबद्धता के साथ जुटी हुई है। भाजपा कार्यालय में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा ने भी बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

डोटासरा का बयान हताशा भराः पटेल

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए तो पलटवार में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल उत्तर आए। पटेल ने डोटासरा के बयान की निंदा करते हुए इसे कांग्रेस की हताशा, निराशा और अंतर्कलह बताया। पटेल ने कहा कि डोटासरा को अहमदाबाद में कांग्रेस के अधिवेशन में जिस तरह साइडलाइन किया गया, उससे उनकी मनोदशा समझी जा सकती है। वे पार्टी में सचिन पायलट के बढ़ते कद से परेशान है। मुख्यमंत्री भजनलाल ने प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में समान विकास कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास किया है।

पंचायतों के पुनर्गठन संबंधी आरोप पूरी तरह गलत

पटेल ने कहा कि डोटासरा ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड का नाम लेकर अनर्गल आरोप लगाए। ये आरोप पूर्ण रूप से गलत है। पंचायतों का पुनर्गठन प्रशासनिक और कानूनी व्यवस्था है। यह पचावती राज अधिनियम तथा नगर पालिका का पुनर्गठन नगर पालिका अधिनियम के अनुसार किया जाता है। डोटासरा का बयान गलत और गैर जिम्मेदाराना है। यह बयान कांग्रेस की अतर्कलह को स्पष्ट कर रहा है। कांग्रेस केवल राजनीतिक माहौल खराब करने में लगी हुई है, जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान की मजबूत सरस्कार विकसित राजस्थान की दिशा में आगे बढ़ रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery