Wednesday, April, 16,2025

भाजपा ने की आतिशबाजी, पीसीसी में होगी संगोष्ठी

जयपुर: प्रदेश में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और दीप दान यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भाजपा की ओर से हाथों में झंडे और मोमबत्ती लेकर दीपदान यात्रा निकाली गई। जयपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने अंबेडकर सर्किल स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। वहीं, नगर निगम अजमेर की ओर से आतिशबाजी, दीपदान और सजावट कर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर महापौर ब्रजलता हाड़ा, विधायक अनीता भदेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इधर, राजधानी में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर प्रतिमा के समक्ष विधिवत दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं, भाजपा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान की शुरुआत रविवार से की। प्रदेश में रविवार से अंबेडकर सम्मान अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान समिति के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा ने बताया कि भाजपा द्वारा प्रदेशभर में रविवार को अंबेडकर की सभी प्रतिमाओं को साफ किया गया और पार्क, चौराहे पर स्थित प्रतिमाओं की सफाई के बाद रात्रि में दीप जलाए गए। अब सोमवार को भाजपा और भाजपा के आनुषंगिक संगठनों की ओर से बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद पुष्पाजंलि अर्पित की जाएगी। 15 से 25 अप्रैल तक भाजपा की ओर से प्रदेश की सभी नगर पालिका, नगर परिषद, नगर निगम, पंचायत, जिला स्तर सहित करीबन 250 स्थानों पर प्रबुद्धजन संगोष्ठियों के माध्यम से बाबा साहेब के लिए भाजपा की ओर से किए गए कार्यों को बताया जाएगा।

पीसीसी में आयोजित की जाएगी संगोष्ठी

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से संगोष्ठी का आयोजन होगा। पीसीसी महासचिव व मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पीसीसी मुख्यालय में संगोष्ठी में राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल होंगे। इसके बाद रंधावा और डोटासरा प्रदेश विधानसभा समन्वयकों की बैठक लेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery