Wednesday, March, 25,2026

नगरीय निकायों में सीवरेज, जल निकासी और परिवहन जैसी सेवाएं होंगी सुदृढ़

जयपुर: भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी आलोक गुप्ता ने सोमवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव, नगरीय विकास एवं आवासन (यूडीएच) का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शहरों में सुनियोजित और संतुलित विकास सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। गुप्ता ने कहा कि शहरी विकास कार्यों को एकीकृत दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाया जाएगा, जिसमें आवास, आधारभूत सुविधाएं और शहरी अवसंरचना का समन्वित विकास शामिल होगा।

उन्होंने नगरीय निकायों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के साथ आधुनिक तकनीकों के उपयोग को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया, ताकि ई-गवर्नेस प्रणाली को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके तहत स्वच्छता, सीवरेज, जल निकासी और शहरी परिवहन जैसी बुनियादी सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे शहर अधिक व्यवस्थित, स्वच्छ और रहने योग्य बन सकें। गुप्ता ने सभी परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए विभागीय समन्वय को प्रभावी बनाने की बात कही। साथ ही जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सुझावों को प्राथमिकता देने की भी बात कही। बैठक में जेडीसी सिद्धार्थ महाजन, डॉ. रश्मि शर्मा, निशांत जैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery