Friday, March, 06,2026

देवनानी ने अफसरों के साथ आनासागर झील का किया दौरा

जयपुर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी बुधवार को अजमेर प्रवास पर रहे, जहां उन्होंने बजट घोषणाओं और शहर के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत कार्यों की प्रक्रिया तुरंत शुरू कर आमजन को शीघ्र लाभपहुंचाया जाए।

देवनानी ने संभागीय आयुक्त एवं नगर निगम प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ आनासागर झील का दौरा कर झील से लगभग एक मीटर तक मिट्टी निकासी की योजना पर चर्चा की। करीब 78 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित इस कार्य में उन्होंने चारों ओर से मिट्टी हटाने के निर्देश दिए, ताकि वर्षा जल का अधिक संचयन हो सके। नई सड़कों के विकास एवं विस्तार के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देशः विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर विकास प्राधिकरण को चार नई सड़कों के विकास एवं विस्तार के प्रस्ताव तैयार करने को कहा। साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग को अजमेर के प्रस्तावित रिंग रोड की डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए, जिसके लिए बजट में 3 करोड़ रुपए का प्रावधान है। उन्होंने विजयराजे सिंधिया नगर में बन रहे खेल स्टेडियम के कार्य की भी समीक्षा की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने नगर निगम क्षेत्र में सफाई, रोड लाइट, पार्किंग, नालों की सफाई और पेचवर्क कार्य प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए।

चेटीचंड महोत्सव की तैयारियों के दिए निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने आगामी चेटीचंड महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन को सड़क मरम्मत, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा और शोभायात्रा मार्ग की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आयोजन सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। चेटीचंड महोत्सव मेला समिति के तत्वावधान में 19, 20 और 21 मार्च को चेटीचंड महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery