Friday, June, 27,2025

दो दर्जन IAS अफसरों के पास दूसरे विभागों के अतिरिक्त चार्ज

जयपुर: आईएएस अजिताभ शर्मा (रीको चेयरमैन एवं प्रमुख उद्योग सचिव) सोमवार से एक महीने की लंबी छुट्टी पर विदेश जा रहे हैं। डीओपी ने चेयरमैन का अतिरिक्त चार्ज शिवांगी स्वर्णकार (2011 बैच आईएएस) और प्रमुख सचिव का चार्ज टी. रविकांत (1998 बैच आईएएस) को दिया है। अजिताभशर्मा के ही बैच (1996) के एक अन्य आईएएस राजेश यादव (प्रमुख सचिव स्वायत्त शासन विभाग) भी निजी यात्रा पर लंबी छुट्टी पर विदेश गए हुए हैं। उनका चार्ज वैभव गालरिया (प्रमुख सचिव यूडीएच) संभाल रहे हैं।

उक्त दोनों एडिशनल चार्ज तो तय तारीखों और इन दोनों प्रमुख सचिवों के विदेश से लौटने तक के लिए ही हैं, लेकिन आज की तारीख में कुल दो दर्जन आईएएस दूसरे विभागों का अतिरिक्त चार्ज संभाले हुए हैं। उल्लेखनीय बात यह है कि ये चार्ज सौंपे जाने के मामले में न तो वरिष्ठता-कनिष्ठता, ना मेरिट न औचित्य और ना ही व्यावहारिकता का ध्यान रखा गया है। कई चार्ज तो लंबे समय से चल रहे हैं। सेक्रेट्रीज को ही एचओडी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सर्वाधिक चर्चित मामला ऊर्जा विभाग का है। इस बड़े और महत्वपूर्ण विभाग की कमान एसीएस रैंक के सीनियर ऑफिसर आलोक संभाले हुए थे। वे अब छुट्टी पर चले गए हैं। इस सेक्टर की कमान काफी सीनियर और अनुभवी हाथों में होनी चाहिए। हालांकि डीओपी ने 2006 बैच की अनुभवी ऑफिसर आरती डोगरा को जिम्मेदारी सौंपी है, जो अपनी प्रशासनिक दक्षता और क्षमता के लिए जानी जाती हैं। उधर, प्रशासनिक जानकार इस संबंध में डीओपी के फैसले को जोखिम भरा मानते हैं।

डीओपी अपने आप में बड़ा व संवेदनशील विभाग है। विभाग के मुखिया के पास फुल टाइम जॉब होता है। ऐसे में उसे दूसरे विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपा जाना अतार्किक है। जानकारों का कहना है कि आईएएस की ओवरड्यू हो गई तबादला सूची आने पर ही एडिशनल चार्ज का सिस्टम सुधर पाएगा। निम्न टेबल से इस स्थिति को जाना व समझा जा सकता है।

इन आईएएस अफसरों के पास एडिशनल चार्ज

अपर्णा अरोड़ा- चेयरमैन पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड
कुलदीप रांका- एसीएस बाल अधिकार
श्रेया गुहा- डीजी ओटीएस व लाइवलीहुड
आलोक गुप्ता- चेयरमैन रिन्यूएबल एनर्जी कॉरपोरेशन
हेमंत कुमार गेरा चेयरमैन टैक्स बोर्ड
वैभव गालरिया- प्रमुख सचिव एलएसजी
टी. रविकांत- प्रमुख सचिव उद्योग
के. के. पाठक- सचिव देवस्थान
आशुतोष ए.टी. पेडणेकर सचिव आयोजना
रवि जैन- आयुक्त पर्यटन
आरुषी ए. मलिक- एमडी राजसीको
जोगा राम- सचिव व आयुक्त पंचायती राज                                                                                                                                                                               आरती डोगरा एसीएस एनर्जी, चेयरमैन आरवीपीएनएल एंड ऊर्जा विकास निगम
रोहित गुप्ता- कमिश्नर बीआईपी
शुचि त्यागी- कमिश्नर ट्रांसपोर्ट
महेश चंद शर्मा- डीजी स्टांप एंड रजिस्ट्रेशन
अर्चना सिंह-कमिश्नर आईटी एंड सीएमडी राजकॉम्प
कुमार पाल गौतम- कमिश्नर कॉमर्शियल टैक्सेज (सीसीटी)
शिवांगी स्वर्णकार- चेयरमैन रीको
ओपी कसेरा- एमडी ऊर्जा विकास निगम एंड एमडी रिन्यूएबल एनर्जी कॉरपोरेशन
एम.पी. मीणा-विशिष्ट सचिव श्रम सुरेश कुमार ओला- संयुक्त सचिव वित्त
पुरुषोत्तम शर्मा- एमडी जेसीटीएल

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery