Thursday, April, 30,2026

विमान की आपात लैंडिंग, 3 घंटे यात्री परेशान

जयपुर: एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट को बुधवार सुबह आपात स्थिति में जयपुर एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। घटना सुबह करीब 11:23 बजे की है, जिसके बाद यात्रियों को लगभग तीन घंटे तक इंतजार और असुविधा का सामना करना पड़ा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान ने निर्धारित समय पर दिल्ली से उड़ान भरी थी, लेकिन यात्रा के दौरान पायलट को कुछ तकनीकी गड़बड़ी के संकेत मिले। जोखिम से बचने के लिए पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को तुरंत नजदीकी सुरक्षित हवाई अड्डे जयपुर की ओर डायवर्ट कर दिया।

यात्रियों को अंदर ही बैठाए रखा

लैंडिंग के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर विमान को रनवे के पास ही रोक दिया गया और सभी यात्रियों को अंदर बैठाए रखा गया। लंबे इंतजार और गर्मी के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा, हालांकि एयरलाइन स्टाफ ने स्थिति संभालते हुए लगातार जानकारी दी। इसके बाद ग्राउंड इंजीनियरों ने विमान की विस्तृत तकनीकी जांच शुरू की। ईंधन आपूर्ति समेत सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की गई और सुरक्षा मानकों के तहत हर पहलू की जांच की गई। किसी गंभीर खराबी की पुष्टि नहीं होने पर विमान को आगे की यात्रा के लिए क्लियर कर दिया गया, जिसके बाद उड़ान ने दोबारा अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान किया।

एयरलाइन का दावाः प्रतिकूल मौसम के कारण डायवर्ट की फ्लाइट

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा, "भुवनेश्वर जाते समय मार्ग में प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण हमारी दिल्ली से आने वाली एक उड़ान को कुछ समय के लिए जयपुर की ओर मोड़ दिया गया था। मौसम में सुधार होने के बाद उड़ान ने पुनः भुवनेश्वर के लिए अपनी यात्रा जारी रखी। हमारे नियंत्रण से बाहर परिस्थितियों के कारण हुई इस देरी के लिए हमें खेद है।" दूसरी ओर एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि मामले में केवल मौसम ही नहीं, बल्कि तकनीकी जांच और ईंधन से जुड़ी आशंका भी सामने आई थी, जिसके चलते एहतियातन लैंडिंग कराई गई। सुरक्षा मानकों के तहत पायलट ने तुरंत निर्णय लेते हुए विमान को जयपुर में उतारा।

तीन घंटे देरी से रवाना हुआ विमान

करीब तीन घंटे की देरी के बाद दोपहर लगभग 2:26 बजे फ्लाइट को भुवनेश्वर के लिए पुनः रवाना कर दिया गया। इस घटना से यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई, हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करते हुए स्थिति को सामान्य बनाए रखा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery