Friday, June, 27,2025

एयर इंडिया के प्लेन में तकनीकी खामी, जयपुर में आपात लैंडिंग

जयपुर: बेंगलुरु से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को शुक्रवार सुबह 9 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। विमान की आधे घंटे तक जांच करने के बाद तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने उसे उड़ान के लिए अनुपयुक्त (अनफिट) माना और उड़ान की अनुमति नहीं दी। इसके बाद सभी यात्रियों को बस और टैक्सी से दिल्ली भेजा गया। सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX- 1116 बेंगलुरु से दिल्ली के लिए निर्धारित समय से डेढ़ घंटे देरी से रवाना हुई थी। दिल्ली पहुंचने से पहले विमान में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट को समस्या का अंदेशा होने पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से अनुमति लेकर विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। तकनीकी जांच के बाद विमान को उड़ान के अयोग्य पाया गया। इसके बाद एयरलाइन के अधिकारियों ने यात्रियों को वैकल्पिक साधनों से दिल्ली भेजा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery