Friday, June, 27,2025

राजस्थान के 12 लोगों की मौत, सात परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

जयपुर: अहमदाबाद से गुरुवार को लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही हुए हादसे में राजस्थान के 12 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा पूरे देश को झकझोर देने वाला रहा, जिसमें प्रदेश के 7 परिवारों के लोग शामिल थे। मृतकों में बांसवाड़ा, उदयपुर, बालोतरा और बीकानेर के निवासी थे। इस हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया।

इस हादसे के बाद फ्लाइट ऑपरेशन्स पर भी असर पड़ा है। इंडिगो एयरलाइंस की अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया। शाम 4:15 बजे तक अहमदाबाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया था।

एक परिवार के 5 सदस्य बने काल का ग्रास

बांसवाड़ा से डॉक्टर दंपती डॉ. कोनी व्यास और उनके पति डॉ. प्रतीक जोशी अपने तीन बच्चों प्रद्युत जोशी, मिराया जोशी और नकुल जोशी के साथ लंदन जा रहे थे। डॉ. कोनी व्यास हाल ही में उदयपुर के पेसिफिक हॉस्पिटल से इस्तीफा देकर पति के साथ लंदन में बसने वाली थी। हादसे में पूरे परिवार की मौत हो गई, जिससे पूरे जिले में मातम पसरा हुआ है।

खुशबू पति से मिलने जा रही थी लंदन

बालोतरा के अराबा गांव की रहने वाली खुशबू राजपुरोहित अपने पति मनफूल सिंह से मिलने लंदन जा रही थी। शादी के बाद यह उनका पहला विदेश दौरा था। खुशबू के पिता और चाचा उन्हें अहमदाबाद एयरपोर्ट छोड़ने आए थे। रवाना होते ही हादसे की सूचना मिल गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि खुशबू और मनफूल की शादी इसी साल जनवरी में हुई थी।

पूर्व विधायक के दोहिते अभिनव की मौत

श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किशना राम नाई के दोहिते अभिनव परिहार भी इस हादसे का शिकार हो गए। अभिनव लंदन में व्यवसाय कर रहे थे और अपनी पत्नी व बेटे को भारत वापस लाने जा रहे थे ताकि यहीं स्थायी रूप से रह सकें। हादसे ने उनके सपनों को अधूरा छोड़ दिया।

पायल एडमिशन लेने जा रही थी लंदन

बताया जाता है कि पायल खटीक मूल रूप से उदयपुर के गोगुंदा की निवासी थी, लेकिन गुजरात के हिम्मत नगर में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। गोगुंदा में उनका पुश्तैनी घर है, जहां वह अक्सर आती थी। पायल के पिता सुरेश खटीक हिम्मत नगर में व्यवसाय करते हैं। पायल उच्च शिक्षा के लिए लंदन जा रही थी। परिवार ने खुशी-खुशी उसे स्वाना किया था, लेकिन क्या पता था कि सपनों की उड़ान शुरू होने से पहले ही एयर इंडिया की फ्लाइट के साथ सब कुछ खत्म हो जाएगा।

लंदन घूमने जा रहे थे भाई-बहन

उदयपुर के मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी का बेटा शुभ और बेटी शगुन भी इस विमान में सवार थे। वे लंदन घूमने जा रहे थे। भाई-बहन एमबीए करने के बाद पिता का बिजनेस संभाल रहे थे। सहेली नगर स्थित उनके मकान पर उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हादसे की सूचना मिलते ही संजीव मोदी अहमदाबाद रवाना हो गए।

दोनों कुकिंग का करते थे काम

वरदीचंद मेनारिया और प्रकाश मेनारिया, जो उदयपुर जिले के गांवों से ताल्लुक रखते थे। लंदन में कुकिंग का काम करते थे और वहीं जा रहे थे। इनकी भी इस हादसे में मौत हो गई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery