Saturday, September, 27,2025

आदि कर्मयोगी अभियान से जयपुर के 177 गांवों का होगा कायाकल्प

जयपुर: जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से संचालित आदि कर्मयोगी अभियान के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार, जयपुर में जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में किया गया। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया यह अभियान जनजातीय क्षेत्रों में उत्तरदायी शासन और अंतिम छोर तक सेवा संतृप्ति सुनिश्चित करने की एक राष्ट्रीय पहल है। अभियान के तहत देशभर के जनजाति-बहुल एक लाख गांवों में 20-20 व्यक्तियों को आदि कर्मयोगी, आदि सहयोगी और आदि साथी के रूप में चयनित किया जा रहा है।

जयपुर जिले के 10 ब्लॉकों के 177 गांवों का चयन किया गया है। जिले में 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' से जुड़े 17 विभागों की 25 प्रमुख गतिविधियों के अभिसरण द्वारा इन गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामसेवक, पटवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पशुधन सहायक, प्रधानाध्यापक, जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी एवं विद्युत विभाग का कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, साथिन, कृषि पर्यवेक्षक, वनपाल, सहकारी समिति का व्यवस्थापक और राजीविका समूह की महिला अध्यक्ष आदि को आदि कर्मयोगी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह ग्राम के निवासी युवा, अध्यापक, डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता, वार्ड पंच, सरपंच, स्वयंसेवी संस्था के सदस्य तथा ग्रामीण मुखिया, पटेल, गमेती को आदि सहयोगी व आदि साथी के रूप में चयनित किया जाएगा। अभियान के तहत आदि सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery