Thursday, January, 29,2026

युवाओं के सपनों से कांग्रेस * ने किया खिलवाड: CM

जयपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के जयपुर प्रांत के 61वें अधिवेशन का उद्घाटन सोमवार को जगतपुरा में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया। अधिवेशन में प्रदेश के 23 जिलों से 700 से अधिक कर्मयोगी विद्यार्थी, एक हजार से ज्यादा शिक्षाविद् एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम में एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री देवदत्त जोशी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि एबीवीपी ज्ञान, शील और एकता के मूल मंत्र पर आधारित संगठन है, जो विद्यार्थियों में राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्र राजनीति का संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की पाठशाला है। सीएम ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पिछली सरकार ने युवाओं के साथ कुठाराघात किया। पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ा। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। पेपर लीक में शामिल करीब 400 आरोपियों को जेल भेजा गया है।

दो साल में पिछली सरकार से ज्यादा विकास कार्य किएः मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने दो वर्षों में पूर्ववर्ती सरकार के पांच वर्षों से अधिक विकास कार्य किए हैं। 92 हजार युवाओं को रोजगार दिया है और 20 हजार और नौकरियां जल्द दी जाएंगी। 71 नए महाविद्यालय और 65 आई-स्टार्ट नेस्ट स्थापित किए हैं।

निम्बाराम बोले- परिषद पर सवाल उठाने वाले आत्ममंथन करें: आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि एबीवीपी पर सवाल उठाने वालों को पहले अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए। परिषद स्वामी विवेकानंद के विचारों और डॉ. हेडगेवार के व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। सत्य के मार्ग पर चलने के कारण संगठन निरंतर विस्तार कर रहा है।

राष्ट्र निर्माण में एबीवीपी की भूमिका अहम

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि एबीवीपी में राष्ट्र प्रथम की भावना विकसित होती है, जो युवाओं को कर्तव्यनिष्ठ बनाती है। संगठन के अनुशासन और सेवा भाव से देश की मजबूत नींव तैयार हो रही है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी पिछले सात दशकों से अधिक समय से देश की अखंडता और गरिमा की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery