Monday, August, 11,2025

राष्ट्रवाद अपनाएं, स्वावलंबी बनें युवाः देवनानी

जयपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 77 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के सभागार में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस समारोह में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम, एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री देवदत्त जोशी, मिलिंद मराठे, डॉ. जिनेश जैन और शुभेन्द्र सिंह निर्माण सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए देवनानी ने युवाओं से राष्ट्रवाद को आत्मसात करने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए भारत को विश्व पटल पर अग्रणी बनाना होगा। अपनी विदेश यात्राओं का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि आज भारतीय विश्व के हर कोने में श्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। देवनानी ने युवाओं से अपील की कि वे बदलते समय के साथ आगे बढ़ें और देश-विरोधी ताकतों से सतर्क रहें। समारोह में युवाओं में ऊर्जा और देशभक्ति का संचार हुआ।

देश के उत्थान में योगदान दें युवा

आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम ने युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह देते हुए कहा कि एबीवीपी से जुड़े युवा एक दिश में नहीं सभी दिशा में जाने चाहिए और समाज के साथ देश के उत्थान में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को हमेशा संस्कृति और संस्कारों से जुड़ा रहना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery