Wednesday, October, 28,2026

'मैं' नहीं... 'हम' की भावना से बदलेगा समाजः नितिन नवीन

जयपुर/आबूरोड: सिरोही जिले के आबूरोड में मानपुर एयरस्ट्रिप को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को ब्राह्माकुमारीज संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है और निर्धारित शुल्क भी जमा कराया जा चुका है। अब परियोजना आगे बढ़ने के लिए केंद्र की मंजूरी और आवश्यक प्रक्रिया पर निर्भर करेगी। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के 90वें स्थापना वर्ष पर आयोजित नवदशकोत्सव एवं वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए। सम्मेलन में देश-विदेश से करीब छह हजार प्रतिभागियों ने हिस्स्सा लिया। नवीन ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज की 90 वर्षों की आध्यात्मिक यात्रा सेवा, साधना, शांति और विश्व बंधुत्व का उदाहरण है। सेवा केवल किसी कार्यक्रम तक सीमित न रहे, बल्कि जीवन का स्वभाव बने। समाज और राष्ट्र के हित में काम करने के लिए 'मैं' की जगह 'हम' की भावना अपनानी होगी। उन्होंने सकारात्मक चिंतन, मन की शक्ति और आंतरिक शांति के महत्व पर भी जोर दिया। साथ ही महिला विकास के साथ महिला नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाने की जरूरत बताई।

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का संकल्प

नितिन नवीन ने ब्रह्माकुमारीज के नशामुक्ति अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सरकार इस मुहिम में पूरी ताकत से सहयोग करेगी। उन्होंने 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य दोहराया। नवीन ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ और जिम्मेदार जीवनशैली के लिए प्रेरित करना जरूरी है। कार्यक्रम से पहले नितिन नवीन व सीएम भजनलाल ने शांतिवन परिसर के मेडिटेशन रूम में ध्यान भी किया।

विश्व कल्याण के लिए काम कर रहा संस्थानः भजनलाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान राजयोग के माध्यम से शांति, शक्ति और ऊर्जा का संचार कर विश्व कल्याण में योगदान दे रहा है। उन्होंने 'वसुधैव कुटुम्बकम्' और 'सर्वे भवन्तु सुखिन' की भावना का उल्लेख करते हुए प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण को महत्वपूर्ण बताया। मुख्य प्रशासिका मोहिनी दीदी ने पुण्य कर्म करने, दुआओं का खाता बढ़ाने और पवित्र जीवन अपनाने का संदेश दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery