Wednesday, June, 10,2026

अब गणगौर टेलीविजन सिखाएगा घर बैठे मरुधरा के प्रसिद्ध लोकनृत्य

जयपुर: राजस्थान की सतरंगी संस्कृति, तीज-त्योहार और यहां के पारंपरिक नृत्यों का जादू अब टेलीविजन के पर्दे पर बिखर रहा है। क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाले प्रमुख चैनल गणगौर सैटेलाइट टीवी ने देश का पहला अनोखा राजस्थानी डांस रियलिटी कम लर्निंग शो 'आयो नाचाः घूमर में गैर ताई' लॉन्च किया है। इस अनुठे कार्यक्रम के जरिए दर्शक अब घर बैठे ही राजस्थान के विश्वप्रसिद्ध लोकनृत्यों की बारीकियों को बेहद आसान और पारंपरिक अंदाज में सीख सकेंगे। राजस्थान में हर तीज-त्योहार का अपना एक अलग रंग और महत्व होता है। सावन के मल्हार से लेकर फागुन के फाग, पणिहारी नृत्य, हप-चंग की थाप और शेखावाटी के प्रसिद्ध गीदड़ व लोकनृत्य की रौनक त्योहारों और शादी-ब्याह के माहौल में चार चांद लगा देती है। ऐसे में हर राजस्थानी का मन इन धुनों पर थिरकने को मचल उठता है। इसी चाहत को पूरा करने के लिए यह खास शो तैयार किया गया है।

स्टेप बाय स्टेप बताएंगे डांस मूव्स

इस शो की सबसे बड़ी यूएसपी इसके होस्ट और ट्रेनर है। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर अजीत सिंह तंवर और व्यमता बाईसा इस शो में गुरु की भूमिका में हैं। अजीत सिंह और ममता बाईसा न केवल लोक नृत्यों की मूल आत्मा से दर्शकों को रूबरू करा रहे हैं, बल्कि स्टेप बाय स्टेप डास मूव्स भी सिखा रहे है। गणगौर टीवी के सीईओ एंड मैनेजिंग डायरेक्टर पवन अरोड़ा की परिकल्पना से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य पश्चिमी और आधुनिकता के दौर में नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और लोक कलाओं से जोड़े रखना है। अक्सर लोग शादी-ब्याह या सास्कृतिक उत्सवों में घूमर या गैर नृत्य करना तो चाहते हैं, लेकिन सही ट्रेनिंग न होने से झिझकते हैं। 'आवी नाचा' शो इसी झिझक को दूर कर हर घर में एक डांसर तैयार कर रहा है।

दिन में दो बार किया जा रहा प्रसारित

गणगौर टेलीविजन पर यह विशेष कार्यक्रम रोजाना दिन में दो बार प्रसारित किया जा रहा है, जिससे कामकाजी लोग और महिलाएं अपनी सुविधा के अनुसार इसे देख पा रहे है। 'आवो नाचा' का प्रसारण प्रतिदिन सुबह 11:00 और शाम 5:00 बजे गणगौर सैटेलाइट टीवी पर किया जा रहा है। लॉन्चिंग के साथ ही इस शी को लेकर सोशल मीडिया और कला प्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। कोरियोग्राफर अजीत सिंह तंवर ने बताया कि यह शो राजस्थान की मिट्टी की खुशबू को हर घर तक पहुंचा रहा है। इसमें घूमर की रमझाट और गैर की थाप का जो फ्यूजन और पारंपरिक तरीका दिखाया जा रहा है, वह दर्शकों की पसंद आ रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery