Tuesday, April, 15,2025

पश्चिमी विक्षोभ का असर: मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई

फिर बदला मौसम का मिजाज... जयपुर में देर रात बूंदाबांदी
जयपुर : प्रदेश में सोमवार से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखना शुरू हो गया।  इसके असर से जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग के एक दर्जन से अधिक जिलों में बादल छाए। सोमवार रात जयपुर सहित कई जिलों में हल्की बारिश होने से सर्दी बढ़ गई।  जयपुर शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ ही बरसात की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 5 फरवरी से फिर से सर्दी बढ़ने और उत्तर से आने वाली ठंडी हवा से तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण हवा चलने से तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश में सोमवार को अधिकतम तापमान डूंगरपुर में  30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को सुबह के समय धूप खिली रही और गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद जयपुर के मौसम में अचानक बदलाव हुआ। आसमान में बादल छा गए और रात को बूंदाबांदी हुई। 

माउंट में पारा बढ़ा शेखावाटी में गिरा 
पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार रात को माउंट आबू में तापमान 8.4 डिग्री बढ़कर 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे कम तापमान गंगानगर में 4.0 , फतेहपुर में  5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सीकर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री और जयपुर में  12.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। करीब दो दर्जन जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery