Wednesday, April, 09,2025

जल संरक्षण के लिए पीएम मोदी ने किए भागीरथी प्रयासः भजनलाल

जयपुर : उदयपुर में 'वाटर विजन 2047' सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शमर्मा सहित ओडिशा और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जल कलश सेरेमनी में सहभागिता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के रूप में एक भागीरथी प्रयास किया है। इसका लाभ राजस्थान के भी करोड़ों लोगों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण को देश के विकास एजेंडे में सर्वांच्च प्राथमिकता देने के लिए एक अलग से जलशक्ति मंत्रालय भी बनाया, जिससे जल से संबंधित परियोजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा सके। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि पीएम मोदी 2047 तक देश को जल सुरक्षित राष्ट्र बनाने के विजन पर हम काम कर रहे हैं। मोदी ने स्वच्छता पर जोर दिया तथा 12 करोड़ शौचालय बनाए। इससे 60 करोड़ लोग लाभान्वित हुए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत अब देश के 15 करोड़ घरों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। पानी की शुद्धता को जांचने के लिए 25 लाख महिलाओं को किट एवं प्रशिक्षण दिया गया। इसी तरह वर्षा जल संग्रहण के लिए कैच द रैन का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कर्म भूमि से मातृभूमि अभियान के माध्यम से प्रवासी गांवों में भूजल पुनर्भरण के लिए रिचार्ज वैल बनाने में योगदान दे रहे हैं। 

सिंचाई के लिए छोटे बांधों के निर्माण पर दिया जोर

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि त्रिपुरा का 70% क्षेत्र वन क्षेत्र है तथा अधिकतर जनसंख्या आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर है। हमारी सरकार सिंचाई के प्रोजेक्टस को बढ़ाने पर जोर दे रही है। इससे कृषि की उत्पादकता बढे तथा किसानों की आय में वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सीमित जल संग्रहण क्षमता के कारण सतही जल आधारित सिंचाई परियोजनाओं की संभावना कम है। ऐसे में, वर्षा जल संरक्षण स्ट्रक्चर तथा छोटे सिचाई के बांधों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने कहा कि ओडिशा में से महानदी, गोदावरी, नर्मदा और ब्रह्मपुत्र जैसी बड़ी नदिया बहती है, जो जल संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में वर्षा पर्याप्त है, लेकिन वर्षा वितरण में असमानता है इसलिए जल सुरक्षित राज्य के लक्ष्य प्राप्त करने के लिए हमने बाढ़ नियंत्रण तथा जल संरक्षण को विभिन्न परियोजनाओं में प्राथमिकता दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery