Thursday, January, 29,2026

इतिहास सही स्वरूप में आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाए मीडिया

जयपुर: फर्स्ट इंडिया समूह के दैनिक हिंदी अखबार 'सच बेधड़क' की चौथी वर्षगांठ बुधवार को मालवीय नगर स्थित संपादकीय कार्यालय में गरिमापूर्ण माहौल में मनाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे रहे। राज्यपाल बागड़े ने पत्रकारिता को समाज का सच्चा दर्पण बताते हुए कहा कि मीडिया की जिम्मेदारी है कि वह इतिहास को सही स्वरूप में संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाए। डॉ. जगदीश चन्द्र ने फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता के चलते अखबार ने उल्लेखनीय पुनर्जागरण किया है।

पवन अरोड़ा ने समूह की विस्तारित डिजिटल दृष्टि साझा करते हुए 'पंचतत्व ऑफ मीडिया' एप भी लॉन्च किया, जहां लाइव न्यूज, डिजिटल एडिशन और ओटीटी कंटेंट एक साथ देखा जा सकेगा। राज्यपाल बागडे ने सच बेधड़क के संपादक मनोज माथुर, एक्जीक्यूटिव एडिटर पंकज सोनी और पूरी टीम को तथ्य आधारित और सामाजिक सरोकारों वाली पत्रकारिता के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। सच बेधड़क अपने पाठकों के लिए लेकर आया है समारोह की कुछ और खास झलकियां...।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery