Tuesday, December, 16,2025

296 प्रतियोगी परीक्षाओं से 92 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

जयपुर: राज्य सरकार ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर गठित एसआईटी (विशेष अनुसंधान दल) ने भर्ती परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ियों पर प्रभावी अंकुश लगाया है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर एसआईटी ने परीक्षा प्रणाली के प्रति युवाओं का विश्वास मजबूत किया है। प्रदेश की भर्ती प्रणाली पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बन चुकी है। एटीएस एवं एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल ने बताया कि एसआईटी के गठन के बाद 6 नवंबर 2025 तक राजस्थान लोक सेवा आयोग, राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड तथा अन्य भर्ती बोडों द्वारा कुल 296 छोटी-बड़ी परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं, जिनमें एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। इसके अलावा केंद्र सरकार की कई भर्ती परीक्षाएं और विभिन्न विभागीय परीक्षाएं भी बिना किसी अनियमितता के सुचारू रूप से संपन्न हुई।

1.53 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए आरपीएससी और आरएसएसबी द्वारा परीक्षाओं का विस्तृत कैलेंडर जारी किया गया है। इससे अभ्यर्थियों को योजनाबद्ध तैयारी करने में बड़ी सुविधा मिली है। राज्य सरकार ने दो वर्षों में 92 हजार से अधिक नियुक्तियां प्रदान की हैं। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में नियुक्तियां पूर्ण पारदर्शिता के साथ दी गई हैं। वर्तमान में 1.53 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

SIT की सख्त कार्रवाई, परीक्षा तंत्र मजबूत

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भर्ती प्रणाली में पारदर्शिता व विश्वसनीयता लौटी है। इसमें एसआईटी की भूमिका महत्वपूर्ण रही। परीक्षा लीक गिरोहों और नकल माफिया पर सख्त कार्रवाई कर एसआईटी ने पूरे तंत्र में अभूतपूर्व बदलाव लाया है। राज्य सरकार ने पेपर लीक मामलों की त्वरित जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई के लिए 16 दिसंबर 2023 को एसआईटी का गठन किया था।

भर्ती माफिया पर कसा शिकंजा, हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी तक

एसआईटी के गठन के बाद डमी अभ्यर्थियों, फर्जी डिग्री और अन्य परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के मामलों में पुलिस थाना एसओजी ने 6 नवंबर 2025 तक कुल 138 एफआईआर दर्ज की हैं। इन प्रकरणों में 394 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जो संगठित अपराधों के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है। एडीजी विशाल बंसल के अनुसार एसआईटी ने कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सख्त और निर्णायक कार्रवाई की है। एसआई भर्ती परीक्षा-2021 में गड़बड़ी के मामले में आरपीएससी के एक निलंबित सदस्य और एक पूर्व सदस्य को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में कुल 132 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिनमें 61 प्रशिक्षणरत उप निरीक्षक और 6 चयनित उप निरीक्षक (जिन्होंने जॉइन नहीं किया) सहित 67 उप निरीक्षक शामिल हैं। जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा-2018 में पेपर लीक के मुख्य आरोपी, टीसीएस कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर जगजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया।

नवाचार दिवस पर 'स्टार्टअप्स कॉन्क्लेव' आज

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 'नवाचार दिवस-स्टार्टअप्स कॉन्क्लेव' का होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य अतिथ्य में 333 चयनित स्टार्टअप्स को 10.79 करोड़ की फंडिंग प्रदान की जाएगी। कॉन्क्लेव का मुख्य आकर्षण स्टार्टअप्स की प्रदर्शनी रहेगी, जहां प्रदेश के उद्यमी अपने नवाचारी उत्पाद एवं सेवाएं प्रदर्शित करेंगे। सफल स्टार्टअप संस्थापक अपने अनुभव साझा करेंगे। इस अवसर पर राजस्थान डिजिफेस्ट हैकाथॉन का शुभारंभभी होगा। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार युवा उद्यमियों को प्रोत्साहन दे रही है। पिछले दो वर्षों में आईस्टार्ट कार्यक्रम से स्टार्टअप्स को मेंटरिंग और फंडिंग मिली, जिससे राजस्थान प्रमुख स्टार्टअप हब बन रहा है। नवाचार दिवस युवाओं में नई ऊर्जा भरेगा और राजस्थान को नवाचार का प्रदेश साबित करेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery