Wednesday, April, 09,2025

प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटियों में बंद... आज होगा फैसला

जयपुर: राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, दी बार एसोसिएशन जयपुर, डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन सहित प्रदेश के करीब 230 बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुए। चुनावों में वकीलों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में कुल 5 हजार 716 में से 5 हजार 17 मतदाताओं ने वोट डाले। दी बार एसोसिएशन जयपुर में 4 हजार 880 मतदाताओं में से 4 हजार 303 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

वहीं डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन में 1 हजार 831 वकीलों में से 1 हजार 653 ने वोट डाले। हाईकोर्ट में बतौर अधिवक्ता भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और सतीश पूनियां ने मतदान किया। इन सभी बार एसोसिएशन में शनिवार को मतगणना की जाएगी। मतगणना सुबह से शुरू होगी और दोपहर तक सभी के चुनाव परिणाम सामने आएंगे।

 

निष्पक्ष चुनाव के लिए जगह-जगह लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कर्नल ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे और स्क्रीन लगाई गई थी। मतदान को देखते हुए कोर्ट परिसर में पुलिस बल भी तैनात रहा। इसके साथ ही महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं के लिए अलग से व्यवस्था की गई।

 


इनकी किस्मत का फैसला आज
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशियों राजेश महर्षि, महेंद्र शांडिल्य, संगीता शर्मा, इंद्रेश शर्मा व राजीव सोगरवाल के बीच मुकाबला है, जबकि महासचिव पद पर सात प्रत्याशी रमित पारीक, अशोक कुमार यादव, अंकित सेठी, निशांत शर्मा, दीपेश शर्मा, डॉ. रामरूप मीना व शिवराज सिंह के बीच मुकाबला है।

दी बार एसोसिएशन जयपुर में अध्यक्ष पद पर 6 प्रत्याशी संदीप लुहाड़िया, सोमेश चंद्र शर्मा, राजेश चौधरी, सुरेंद्र सिंह राजावत, रजनीश गौड़ व प्रमोद कुमार शर्मा चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह महासचिव पद पर 9 प्रत्याशी मनीष गगरानी माहेश्वरी, अर्जुन राजपुरोहित, पुष्पेंद्र कुमार भारद्वाज, बिंदिया शर्मा, गोविंद सिंह चूड़ावत, पंकज शर्मा पचलंगिया, कुलभूषण गौड़, जयराम सिंह व उमेश चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery