Tuesday, December, 16,2025

यूरिया डाइवर्जन और कालाबाजारी पर रखें कड़ी निगरानीः मुख्य सचिव

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई उर्वरकों की समीक्षा बैठक के निर्देशों की अनुपालना तथा प्रदेश में उर्वरकों की आपूर्ति की समीक्षा के लिए राज्य स्तरीय फर्टिलाइजर डिस्ट्रीब्यूशन रेगुलेट्री टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन गुरुवार को शासन सचिवालय के सभाकक्ष में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में किया गया।

मुख्य सचिव ने कहा कि रबी सीजन में यूरिया की मांग अधिक रहती है, इसलिए सभी फर्टिलाइजर कंपनियां मांग और आपूर्ति का विशेष ध्यान रखते हुए यूरिया की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करें।

इस वर्ष अप्रत्याशित वर्षा के कारण विगत वर्षों की तुलना में रबी में 11 लाख हेक्टेयर अधिक क्षेत्र में बुवाई हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए विभागों के बीच समन्वय आवश्यक है। मुख्य सचिव ने अनुदानित यूरिया के गैर-कृषि कार्यों व औद्योगिक गतिविधियों में उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। राज्य के बाहर उर्वरकों के परिगमन को रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों के चेकपोस्टों पर सतत् निगरानी रखने पर भी जोर दिया। बैठक में प्रमुख शासन सचिव, कृषि एवं उद्यानिकी, मंजू राजपाल ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से उर्वरकों से संबंधित तथ्य प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अक्टूबर से दिसंबर तक 11.35 लाख मेट्रिक टन यूरिया आवंटित किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery