Tuesday, December, 16,2025

101 करोड़ की लागत से बनेगा 4 लेन ROB बेधडक । जयपर

जयपुर: विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र को रविवार को बड़ी सौगात मिली, जहां उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने 101.26 करोड़ रुपए की लागत से नाड़ी का फाटक पर 4 लेन आरओबी और सीताबाड़ी फाटक और बेनाड़ फाटक के बीच आरयूबी का शिलान्यास किया। इससे 127 गांवों और 380 कॉलोनियों में ट्रैफिक जाम व जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

ये परियोजनाएं शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में यातायात को सुगम बनाएंगी और रोजाना हजारों वाहन चालकों, यात्रियों और स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत प्रदान करेंगी। ट्रैफिक जाम की वजह से यहां रेलवे क्रॉसिंग वाले इलाकों में सुबह-शाम पीक ऑवर्स में घंटों इंतजार करना पड़ता है। कार्यक्रम में वार्ड 2, 9, 12 और 13 के नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, जेडीए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी हुआ।

बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं, पार्षद, मोर्चा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पूर्व पदाधिकारी, बुजुर्ग व युवा उपस्थित रहे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार विकास के प्रति समर्पित है। करोड़ों के कार्यों से जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। आरओबी आरयूबी से ट्रैफिक सुगम होगा, सीसी रोड व सीवर लाइन तेजी से पूरे हो रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई और डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम में जयपुर सांसद मंजू शर्मा, चेयरमैन, पार्षद, वार्ड अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, कॉलोनी व विकास समिति प्रतिनिधि, व्यापार मंडल अध्यक्ष व जनता उपस्थित रही।

जनता ने उठाया पूर्व में बने पुल में खामी का मुद्दा

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और सांसद मंजू शर्मा के सामने पूर्व में बने दादी का फाटक पुल में तकनीकी खामियों और घटिया क्वालिटी वर्क का मुद्दा उठाया गया। जनसमस्या निवारण मंच के अध्यक्ष व भाजपा नेता सूरज सोनी ने कहा कि जब पुल बनते हैं तो जनता खुश होती है, लेकिन दादी का फाटक पुल में तकनीकी खामियों और घटिया क्वालिटी के कारण यहां हादसे हो रहे हैं। जनता को अब लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं दादी का फाटक अंडरपास दोपहिया वाहनों के लिए है, जो चारपहिया वाहनों के लिए बनना चाहिए। यह जनता की मांग है। वहीं खामियों को उठाते हुए सोनी ने कहा कि जनता के लिए उच्च क्वालिटी का निर्माण होना चाहिए। अधिकारियों और ठेकेदारों ने अगर क्वालिटी व तकनीक में कमी छोड़ी तो यह बर्दाश्त के बाहर होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery