Monday, December, 15,2025

कैट-3 सिस्टम से कम विजिबिलिटी में भी होगी सुरक्षित लैंडिंग

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट पर कोहरे और कम दृश्यता की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हर साल सर्दियों में कई उड़ानें देर से संचालित होती हैं या डायवर्ट करनी पड़ती हैं, इसलिए इस बार एयरपोर्ट प्रबंधन पहले से ही सतर्क है। एयरपोर्ट पर कैट-3 इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम सक्रिय किया गया है, जिसे दुनिया की सबसे आधुनिक नेविगेशन तकनीकों में से एक माना जाता है। इस सिस्टम की मदद से बहुत कम विजिबिलिटी होने पर भी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेक-ऑफ संभव हो पाता है।

कोहरे की स्थिति से निपटने के पूरे इंतजाम

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार रनवे की मार्किंग, रनवे लाइट और अप्रोच लाइट की पूरी जांच और रखरखाव किया जा रहा है, ताकि कोहरे के समय किसी तरह की दिक्कत न आए। इसके अलावा, लो- विजिबिलिटी ऑपरेशंस के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों को भी तैनात कर दिया गया है। जयपुर एयरपोर्ट राजस्थान सहित आसपास के कई राज्यों के लिए मुख्य डायवर्जन सेंटर है। पिछले साल दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच 80 से अधिक फ्लाइटें कोहरे के कारण यहां डायवर्ट होकर आई थीं, जिन्हें एयरपोर्ट ने बिना किसी समस्या के संभाला था। इस बार भी ऐसी स्थिति की आशंका को देखते हुए तैयारियां पूरी रखी गई है।

फ्लाइट पांच घंटे लेट, यात्रियों का हंगामा

मंगलवार को जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन का शेड्यूल पूरी तरह बिगड़ गया। इंडिगो एयरलाइंस की कई उड़ानें घंटों लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से शाम तक करीब एक दर्जन उड़ानें लेट रहीं, जिससे एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गई। कई फ्लाइट पांच घंटे की देरी से उड़ान भर पाईं। इंडिगो की जयपुर-लखनऊ फ्लाइट 6E-7482 में तकनीकी खराबी आ गई। यह फ्लाइट दोपहर 12:30 बजे रवाना होनी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते एयरलाइन ने दूसरा विमान उपलब्ध कराया, जिसके बाद फ्लाइट दोपहर 2:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार की देरी का कारण तकनीकी खराबियां और कुछ क्षेत्रों में कम दृश्यता की स्थिति रही। हालांकि, सर्दियों से पहले की तैयारियां पूरी हैं।

इन उड़ानों में हुई देरी

  • जयपुर-चंडीगढ़ फ्लाइट 6E-7516, जो दोपहर 1:45 बजे उड़ान भरने वाली थी, करीब 5 घंटे देरी से शाम 6:15 बजे रवाना हुई।
  • दिल्ली की फ्लाइट 6E-5096 भी तय समय 1:55 बजे की बजाय करीब 3 बजे उड़ सकी।
  • उदयपुर जाने वाली फ्लाइट 6E-7517, जो सामान्य रूप से शाम 5:30 बजे उड़ती है, लगभग रात 9:15 बजे रवाना हुई।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery