Tuesday, November, 25,2025

CM ने गंगनहर के विकास के लिए कार्य योजना बनाने के दिए निर्देश

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गंगनहर निर्माण के दिसंबर माह में 100 वर्ष पूर्ण होने पर नहर के और अधिक विकास के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नहर के समग्र विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करेगी, ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभमिल सके।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में जल संसाधन विभाग, सिंचित क्षेत्रीय विकास विभाग एवं इंदिरा गांधी नहर विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन और किसानों तक जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप सभी पेयजल एवं सिंचाई परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और कार्ययोजना के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए।

सीएम भजनलाल आज जाएंगे दिल्ली

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को दिल्ली दौर पर रहेंगे। वे सुबह 10 बजे जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री एवं आवास व शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करेंगे। इस दौरान मेट्रो, शहरी विकास और ऊर्जा से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद सीएम केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भी मुलाकात करेंगे।

विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने बैठक में देवास तृतीय एवं चतुर्थ परियोजना, अपर हाई लेवल कैनाल, राजस्थान वॉटर सेक्टर लाइवलीहुड इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट, बांध पुनर्वास एवं सुधार परियोजना, परवन वृहद बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना, कालीतीर लिफ्ट परियोजना, धौलपुर लिफ्ट सिंचाई एवं पेयजल परियोजना तथा पंप भंडारण परियोजनाओं की समीक्षा की। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजनाओं से जुड़ी वन एवं पर्यावरण स्वीकृतियों और अन्य क्लीयरेंस से संबंधित कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने लंबित बजटीय घोषणाओं से जुड़ी एनआईटी, टेंडर, वर्क ऑर्डर तथा डीपीआर तैयार करने के कार्यों को भी तीव्र गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में मंत्री और विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

रामजल सेतु लिंक परियोजना व यमुना जल पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामजल सेतु लिंक परियोजना के माध्यम से प्रदेश की बड़ी आबादी को निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने इस परियोजना के चरणबद्ध कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों को यमुना जल उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery