Monday, April, 07,2025

सहमति बनी : अमित गोयल बने जयपुर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष

जयपुर : भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनायों के तहत मंगलवार को जयपुर शहर का जिलाध्यक्ष भी चुन लिया गया। सर्वसम्मति से अमित गोयल को जयपुर शहर का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही भाजपा में 44 जिलाध्यक्ष पदों में से 40 का चुनाव पूरा हो चुका है, जबकि 4 जिलों में अभी भी चुनाव चाकी हैं। इन शेष जिलों में नोधपुर उत्तर, झुंझुन, दीना और धौलपुर शामिल हैं। जयपुर शहर के निला अध्यक्ष पद के लिए करीब 14 दावेदारों ने नामांकन फॉर्म भरे थे। सिविल लाइन्स स्थित सामुदायिक केंद्र में निर्वाचन अधिकारी ने सभी दावेदारों की सुनवाई की और अमित गोयल को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुन लिया गया। इस पद के लिए पुनीत कर्णावट, कृष्ण मोहन शर्मा, अजय पारीक, कुलवंत सिंह, विमल अग्रवाल, रघुनाथ सेड़ों, संजय जैन, राजेश ताम्बी, अरविंद स्वामी, सोम कांत शर्मा, मनमोहन कौशिक, भवानी सिंह राजावत, दिनेश कांवट ने पत्रों भरा था, लेकिन उनके नामों पर सहमति नहीं बनी। माना जा रहा है कि भाजपा ने जयपुर शहर में वैश्य समाज से जिला अध्यक्ष बनाकर अपने कोर वोटर को साधने की कोशिश की है। वहीं निला अध्यक्ष पद के लिए पुनीत कर्णावट सबमे प्रमुख दावेदार थे, लेकिन उनके नाम पर कुछ विधायकों को आपत्ति थी। इसके बाद हवामहल से पार्षद विमल अग्रवाल और राजेश तांबी के साथ अन्य नाम पर भी सहमति नहीं बनी। बाद में अमित गोयल का चयन किया गया। जयपुर शहर में बाह्राण और वैश्य समाज पार्टी के प्रमुख मोटर माने जाते हैं। बाड़ाण समान से सांसद बनाने के बाद पार्टी ने शहर के अध्यक्ष पद के लिए वैश्य समाज को चुनकर मंतुलन बनाए रखने की रणनीति अपनाई है। प्रदेश चुनाव अधिकारी नारायण पंचारिया के निर्देश पर जयपुर शहर निर्वाचन अधिकारी नारायण सिंह देवल ने बताया कि जयपुर शहर जिला अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित गोयल निर्वाचित हुए हैं। इस मौके पर जिला प्रवासी के रूप में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दी बधाई

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर शहर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अमित गोयल को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, सह प्रभारी भवानी शंकर शर्मा, रजनीश चनाना, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ सहित भाजपा पदाधिकारियों ने गोयल को शुभकामनाएं दी और मिठाई खिलाई।

राज्यवर्धन राठौड़ ने दी शुभकामनाएं

कैचिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने संगठन पर्व 2024 के तहत नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। कहा कि सभी के कुशल नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

जल्द होगा प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव भी इसी सप्ताह में अल्द ही होगा। इसमें माना जा रहा है कि मदन राठौड़ की फिर ताजपोशी होगी। भाजपा केंद्रीय चुनाव संगठन प्रदेशाध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा। चुनाव करवाने के लिए गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी को जिम्मा दिया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery